बर्थडे पार्टी से छोटी ड्रेस में Mouni Roy का ग्लैमरस लुक वायरल, कातिलाना अदाओं से अभिनेत्री ने लूटी महफिल

mouni roy
Instagram
एकता । Sep 29 2022 2:28PM

करियर की नयी उच्चाईयों को छूने वालीं मौनी रॉय ने बीते दिन यानी 28 सितंबर को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के ख़ास मौके पर अभिनेत्री अपने पति के साथ बीती रात मुंबई में पार्टी करती नजर आईं। इस दौरान वह बड़ी ही ग्लैमरस ड्रेस पहनें मीडिया के कैमरों में कैद हुईं, जिसमें मौनी काफी सेक्सी लग रही थीं।

अभिनेत्री मौनी रॉय, टेलीविज़न के छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड की सिल्वर स्क्रीन तक अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री सुपरहिट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने शानदार अभिनय किया। फिल्म में उनकी एक्टिंग देखकर हर कोई हैरान रह गया और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर प्रशंसा की गई। करियर की नयी उच्चाईयों को छूने वालीं मौनी रॉय ने बीते दिन यानी 28 सितंबर को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के ख़ास मौके पर अभिनेत्री अपने पति के साथ बीती रात मुंबई में पार्टी करती नजर आईं। इस दौरान वह बड़ी ही ग्लैमरस ड्रेस पहनें मीडिया के कैमरों में कैद हुईं, जिसमें मौनी काफी सेक्सी लग रही थीं। अभिनेत्री के सेक्सी लुक ने फैंस के होश उड़ा दिए है और अब वह सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा बटोर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की अभिनेता की अनदेखी तस्वीर

ब्रह्मास्त्र की ग्रैंड सक्सेस के बाद मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नाम्बियार के साथ मिलकर 28 सितंबर की रात को बर्थडे की ग्रैंड पार्टी की। अभिनेत्री की ग्रैंड बर्थडे पार्टी में टेलीविज़न के कई नामी चेहरे शामिल हुए। इस दौरान मौनी व्हाइट कलर की मिनी ड्रेस पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी हॉट और सेक्सी लग रही थीं। सेक्स लुक के साथ अभिनेत्री की कातिलाना अदाओं ने फैंस के दिल धड़कानें में कोई कसर नहीं छोड़ी। बर्थडे पार्टी की कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों और वीडियो पर कमेंट कर कई लोग मौनी को जन्मदिन की बधाईयां देते नजर आए तो कुछ उनके हुस्न की तारीफ करते दिखाई दें रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पहली मुलाकात के एक महीने बाद सना अमीन शेख ने कर ली थी शादी, अब 6 साल बाद लिया तलाक

वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय गणपथ: पार्ट वन में अतिथि भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा उन्होंने संजय गुप्ता के स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म भी साइन की है, जिसमें वह हर्षवर्धन राणे और मिजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्मों के अलावा अभिनेत्री वेब शो में भी दिखाई देंगी। यह वेब शो अर्नब रे की किताब सुल्तान ऑफ़ डेल्ही: एसेंशन पर आधारित है, जिसमें ताहिर राज भसीन और नेहा शर्मा भी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़