प्रियंका चोपड़ा ने वैश्विक समुदाय से भारत के लिए मदद का अनुरोध किया

Priyanka Chopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वैश्विक समुदाय से महामारी का सामना कर रहे भारत की मदद का अनुरोध किया है। अभिनेत्री का कहना है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत बुरी तरह प्रभावित है।

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वैश्विक समुदाय से महामारी का सामना कर रहे भारत की मदद का अनुरोध किया है। अभिनेत्री का कहना है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत बुरी तरह प्रभावित है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार के आंकड़े के अनुसार देश में एक दिन में सबसे अधिक 3,79,257 नए मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,83,76527 हो गयी है। मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़े के अनुसार एक दिन में 3,645 लोगों की मौत होने से संक्रमण से अब तक दो लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें: इरफान खान को दुनिया से अलविदा किए हो गया एक साथ.. पत्नी सुतापा ने तब से नहीं देखी घड़ी

भारत के कमजोर स्वास्थ्य ढांचे पर चिंता जताते हुए प्रियंका ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वैश्विक समुदाय को इस संबंध में ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि ‘‘जब तक एक भी व्यक्ति असुरक्षित है तब तक कोई सुरक्षित नहीं है।’’ अदाकारा ने लोगों से अपने संसाधनों के जरिए आगे आकर भारत की मदद करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहती हूं कि हमें क्यों ख्याल रखने की जरूरत है ऐसा इसलिए कि जब तक एक भी व्यक्ति असुरक्षित है तब तक कोई सुरक्षित नहीं है। इसलिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल कीजिए और इस महामारी को रोकने में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करें।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह लोगों के रोष को समझ सकती हैं और इसका भी हल निकलेगा लेकिन फिलहाल भारत के स्वास्थ्य ढांचे का समर्थन करने और मदद करने का समय है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़