शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, सबके सामने किया ऐलान

a
रेनू तिवारी । Apr 22 2020 5:46PM

रणबीर कपूर के अकाउंट से आलिया भट्ट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की गई है जिनमें आलिया भट्ट औक रणबीर कपूर अपनी घर की मेड के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की गई है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर 21 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड एकेट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी की चर्चा लंबे समय से हो रही है लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिसंबर मे शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों  पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। काम के कारण काफी समय से दोनों की शादी लगातार टल रही थी। अब शादी में बहुत समय बचा लेकिन दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा है कि अब दोनों को पल भर की दूरी भी बर्दाश्त नहीं हो रही है इस लिए दोनों  लिव इन रिलेशनशिप में रह रहो हैं। ये बात हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: दुनिया में अमन चाहने वाले सलमान खान हुए बेहद खतरनाक बीमारी का शिकार, जाने पूरा मामला

रणबीर कपूर के अकाउंट से आलिया भट्ट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की गई है जिनमें आलिया भट्ट औक रणबीर कपूर अपनी घर की मेड के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की गई है।

 

आपको बता दें कि आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में थे। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला 2017 में दोनो अलग हो गये थे। फिर रणबीर कपूर की जिंदगी नें आलिया भट्ट की एंट्री हुई।

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़