आलिया रणबीर की बेटी के जन्म के बाद रणधीर को याद आए भाई ऋषि कपूर

randhir kapoor
ANI Image

बॉलीवुड का स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता पिता बन गए हैं, जिसके बाद हर तरफ उन्हें बधाईयां मिल रही है। नन्ही परी के आने से कपूर खानदान में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी बीच खुशी के इस मौके पर रणधीर कपूर को अपने भाई ऋषि कपूर की याद आई है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बेटी के माता-पिता बन गए है। दोनों का ये पहला बच्चा है, जिसके बाद उन्हें परिवार, बॉलीवुड और फैंस की तरफ से ढ़ेरों बधाइयां मिल रही है। इसी बीच रणधीर कपूर यानी रणबीर कपूर के ताऊजी और ऋषि कपूर के भाई ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। 

रणधीर कपूर ने इस खुशी के मोके पर कहा कि  पूरे घर में खुशियां आ गई है। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। ये हम सभी के लिए खुशी की बात है। इस बेहद खुशी और भावुक पल पर उन्हें अपने भाई और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की भी याद आ गई। ऋषि कपूर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्ग में ऋषि कपूर इस खबर से काफी खुश होंगे। बता दें कि कैंसर के खिलाफ जंग लड़ते हुए ऋषि कपूर का वर्ष 2020 में निधन हो गया था।

आलिया ने शेयर की गुड न्यूज

बेटी के जन्म की जानकारी आलिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। आलिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘‘हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी: हमारे बच्चे का जन्म हो गया है... और वह कितनी प्यारी बच्ची है। हम माता-पिता बन गए हैं, जिससे हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है।’’ जानकारी के मुताबिक आलिया की गोदभराई की रस्म बीते महीने ही आयोजित हुई थी। इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने हिस्सा लेकर उनके आने वाले बच्चे को आशीर्वाद दिया था। इस स्पेशल सेरेमनी की फोटोज भी आलिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। आलिया और रणबीर की इस साल अप्रैल में शादी हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही आलिया और रणबीर ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। आलिया ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

फैंस को है बेबी का नाम जानने की उत्सुकता

बता दें कि बेटी के जन्म के बाद से ही कपूर फैमिली की ओर से कोई और अपडेट सामने नहीं आई है। वहीं फैंस का इंतजार काफी बढ़ गया है क्योंकि वो आलिया और रणबीर के बेटी का नाम जानने के लिए उत्सुक है। बता दें कि आलिया ने जिक्र किया है कि उन्हें आयरा नाम पसंद है क्योंकि इसका पहला अक्षर आलिया के नाम से और आखिरी अक्षर रणबीर के नाम से लिया गया है। आलिया का अर्थ है जिसका सम्मान हो, जिससे लोग प्रेरित होते है। बता दें कि ज्ञान की देवी सरस्वती का भी एक नाम आयरा है।

दोनों ने पांच साल किया है एक दूसरे को डेट

बता दें कि दोनों ने इस वर्ष 14 अप्रैल को प्राइवेट सेरेमनी में परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने पांच वर्षों के लंबे अंतराल तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने शादी की थी। बता दें कि दोनों की मुलाकात 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी। फिल्म के दौरान ही दोनों में नजदीकियां बढ़ी और इन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों ने एक दूसरे को पांच वर्षों तक डेट किया और फिर इस वर्ष शादी की थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़