किस्सा: धर्मेंद्र-हेमा मालिनी के दामाद बनने वाले थे रणवीर सिंह, इस वजह से बेटी ने किया था रिजेक्ट!

ahana deol and ranveer
रेनू तिवारी । Sep 23 2020 11:44AM

धर्मेद्र- हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल के कॉलेज में रणवीर सिंह ने एडमिशन लिया। धीरे-धीरे अहाना देओल से रणवीर सिंह का दोस्ती हो गयी। जैसा कि हर स्कूल कॉलेज में होता है लोग लड़का-लड़की का साथ में नाम जोड़ने लगते हैं।

बॉलीवुड की दुनिया में सितारों से जुड़े काफी किस्से है। कुछ किस्सों पर तो सितारे अपनी मुहर भी लगा चुके हैं। कुछ पर मुहर लगना बाकी है। मुंबई गलियारों में  रहने वाली गोसिप क्वीन ने एक किस्सा और बताया है ये किस्सा दीपिका पादुकोण के पति एक्टर रणवीर सिंंह से जुड़ा है। अगर किस्मत न बदलती तो रणवीर सिंह आज दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र- हेमा मालिनी के दमाद होते। वो कैसे? आइये आपको बताते हैं।

इसे भी पढ़ें: पूनम पांडे ने लगाया अपने पति पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, 13 दिन पहले हुई थी शादी

धर्मेद्र- हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल के कॉलेज में रणवीर सिंह ने एडमिशन लिया। धीरे-धीरे अहाना देओल से रणवीर सिंह का दोस्ती हो गयी। जैसा कि हर स्कूल कॉलेज में होता है लोग लड़का-लड़की का साथ में नाम जोड़ने लगते हैं। चारों तरफ आहाना और रणवीर की लव स्टोरी को लेकर गॉसिप होती थी। अपने बारे में ऐसा अफवाह सुन-सुन कर दोनों काफी हंसते बात करते थे। धीरे-धीरे दोस्ती के बाद प्यार हो गया। रणवीर आहाना पर पूरी तरह से लट्टू हो गये थे।

इसे भी पढ़ें: तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' को एशियन फिल्म अवार्ड्स में मिला दो कैटेगरी में नोमिनेशन

रणवीर सिंह के साथ आहाना की दोस्ती काफी अच्छी थी। दोनों साथ में काफी अच्छा समय गुजार रहे थ। एक एक्टर बनने का ख्वाब भी रणवीर सिंह ने आहाना के साथ ही देखा था। दोनों साथ में काफी खुश दिखायी दे रहे थे लेकिन एक दिन एक्ट्री होती है कॉलेज में आदित्य रॉय कपूर की। आदित्य कॉलेज टाइम से ही लड़कियों के बीच काफी मशहूर रहे हैं। उनके कूल लुक पर लड़कियां अपना दिल हार बैठती थी। आहाना ने भी आदित्य को देखा। आदित्य की भी निगाहें आहाना से टकरा गया। दोनों ने के बीच प्यार शुरू हो गया। आहाना ने रणवीर को बिना बताए उनसे ब्रेकअप कर लिया। 

रणवीर सिंह इस बात से काफी अपसेट हुए। कुछ दिन बढ़ाई पूरी करने के बाद वह अमेरिका अपनी मास्टर्स की बढ़ाई करने चले गये। आदित्य के साथ आहाना का रिश्ता 4 साल तक चला। दोनों के बीच 4 साल बाद काफी झगड़े होने लगे थे। आहाना आदित्य को हमेशा छोड़ने की धमकी देती थी क्योंकि आदित्य टीवी में काम करने लगे थे और वह बिजी हो गये थे। दोनों का आखिरी में ब्रेकअप हो गया। 

4 साल फिल्मों में अपनी करियर बनाने रणवीर सिंह भारत आये और एक एड ऐजेन्सी में नौकरी करने लगे। धीरे-धीरे संघर्ष के बाद रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़