राठौड़ ने प्रसार भारती को 20वीं वर्षगांठ पर दी बधाई

Rathore congratulates Prasar Bharati on 20th anniversary

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रसार भारती को उसकी 20वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा कि सार्वजनिक प्रसारणकर्ता सूचनाएं प्रसारित करके लोगों को सशक्त बना रहा है।

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रसार भारती को उसकी 20वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा कि सार्वजनिक प्रसारणकर्ता सूचनाएं प्रसारित करके लोगों को सशक्त बना रहा है। दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो का संचालन करने वाली प्रसार भारती एक स्वायत्त संस्था है जिसकी प्रसार भारती अधिनियम के तहत स्थापना की गई थी और 23 नवंबर 1997 से यह प्रभाव में आया था।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राठौड़ ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारणकर्ता ने आज दो दशक पूरे कर लिए। सूचना शक्ति है। प्रसार भारती ने अपने काम से नागरिकों को सशक्त बनाया।’’ प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशि एस वेम्पति ने भी इस मौके पर सार्वजनिक प्रसारणकर्ता के कर्मचारियों को बधाई दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़