‘Man-Hater’ बयान पर ट्रोल हुईं Sakshi Jha! Viral Video के बाद क्या सच में Suspend हुई बिहार की टीचर?

Sakshi Jha
Social Media

बिहार की शिक्षिका साक्षी झा इंडियाज गॉट लैटेंट शो में विवादास्पद बयानों के बाद भारी आलोचना और निलंबन की अफवाहों का सामना कर रही हैं। पुरुषों के प्रति नफरत व्यक्त करने वाली उनकी टिप्पणियों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेशेवर नैतिकता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहस छेड़ दी है। साक्षी झा कंट्रोवर्सी और मैन हेटर जैसे विषय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार की टीचर और कंटेंट क्रिएटर साक्षी झा को खूब लताड़ा जा रहा है। दरअसल,  साक्षी इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ में पहुंची थी, उनके परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर भर-भर के ट्रोल किया जा रहा है। खबरे भी सामने आ रही हैं कि उन्हें बिहार में अपनी टिंचिंग जॉब से सस्पेंड कर दिया गया है। उनका एपिसोड आने के बाद इंटरनेट पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

साक्षी ने खुद को बताया था ‘मैन-हेटर’ 

'इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ सीजन के तीसरे एपिसोड में परफॉर्मेंस के दौरान साक्षी खुद को 'मैन-हेटर' बताया। वहीं, उनके इंस्टाग्राम बायो में भी लिखा है, ‘पितृसत्ता का सबसे बुरा सपना (Patriarchy’s worst nightmare)।’

इतना ही नहीं, उन्होंने शो में भविष्य को लेकर विवादित बात की है। साक्षी ने बताया कि वह शादी के बाद अपने पति को शराब पीकर बेल्ट से मारना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पुरुषों से नफरत है, जिसमें उनके पिता और भाई भी शामिल हैं। साक्षी के इन बयानों के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब खबरें सामने आ रही हैं उन्हें टीचिंग जॉब से सस्पेंड कर दिया है।

सस्पेंशन की खबर कितनी सच? 

कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि साक्षी झा को उनके 'मैन-हेटर' वाले बयान के कारण सस्पेंड कर दिया है। इस बात पर कितनी सच्चाई है, वह न तो बिहार सरकार, न शिक्षा विभाग और न ही उनके स्कूल की तरफ से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान दिया। 

लेकिन सस्पेंशन की खबर कन्फर्म नहीं है, हालांकि इस समय साझी झा को इटरनेट पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और आलोचना भी काफी हो रही है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़