जल्द शादी के बंधन में बढ़ेंगे शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर, यहाँ पढ़ें सारी जानकारी

Farhan Shibani
एकता । Jan 4 2022 2:20PM

सूत्र की मानें तो फरहान और शिबानी मार्च 2022 में मुंबई में एक लेविश वेडिंग करने की योजना बना रहे थे। पर कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से और बॉलीवुड के कई सेलेब्स के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दोनों ने दोस्तों और परिवार के बीच शादी करने का फैसला किया है।

बॉलीवुड के कई फेमस कपल ने पिछले साल अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंधे। इस साल भी कई कपल्स एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार बैठे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक बी टाउन का यह कूल कपल जल्द ही शादी करने वाला है।

इसे भी पढ़ें: पिंक बिकिनी पहनकर नहाते हुए इस अभिनेत्री का वायरल हुआ वीडियो, हॉटनेस देखकर उड़ गए फैंस के होश

बॉलीवुडलाइफ वेबसाइट के इंडस्ट्री के एक करीबी सूत्र ने दोनों की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सूत्र की मानें तो फरहान और शिबानी मार्च 2022 में मुंबई में एक लेविश वेडिंग करने की योजना बना रहे थे। पर कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से और बॉलीवुड के कई सेलेब्स के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दोनों ने दोस्तों और परिवार के बीच शादी करने का फैसला किया है। फरहान और शिबानी एक साथ रह रहे हैं और वह कोरोना की वजह से अपनी शादी में देरी नहीं करना चाहते हैं, इसलिए दोनों ने इसे इंटीमेट रखने के बारे में सोचा। वेडिंग वेन्यू के बारे में बताते हुए बॉलीवुडलाइफ के सूत्र ने कहा कि फरहान और शिबानी ने वेडिंग वेन्यू के लिए एक 5 स्टार होटल बुक किया है और लगभग सब कुछ फाइनल कर लिया है। दोनों ने अपने बड़े दिन के लिए सब्यसाची के पेस्टल रंगों के आउटफिट (जैसे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल) को चुना है। 

इसे भी पढ़ें: 20 साल की Avneet Kaur ने ब्लैक बिकिनी में फ्लॉन्ट किया सेक्सी फिगर, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें

अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शिबानी ने अपनी पीठ पर फरहान के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है। शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले फरहान अख्तर ने हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़