Rishabh Jaiswal के लिए रो पड़ीं Shreya Kalra, वीडियो शेयर कर की खास अपील

Rishabh Jaiswal
INSTAGRAM
एकता । Oct 13 2026 6:14PM

रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में अभिनेता ऋषभ जायसवाल की एंट्री के बाद उनकी गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा का एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रेया रोते हुए लोगों से ऋषभ को गालियां देने के बजाय प्यार और समर्थन देने की अपील कर रही हैं। वहीं, शो के भीतर ऋषभ को एक खास पावर कार्ड भी मिला है।

टीवी अभिनेता ऋषभ जायसवाल ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में एंट्री लेते ही अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया है। शो में आते ही उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को निशाने पर लिया। इस बीच ऋषभ की गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रेया फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। उन्होंने लोगों से ऋषभ को गालियां देने के बजाय प्यार और समर्थन देने की अपील की है।

ऋषभ जायसवाल के लिए रो पड़ीं श्रेया कालरा

श्रेया कालरा ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल के लिए एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह रोते हुए अपने रिश्ते और दोनों को मिले नफरत भरे संदेशों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में श्रेया कहती हैं, “हम दोनों ने साथ में बहुत ज्यादा हेट झेला है यार और हम वो डिजर्व नहीं करते हैं। मेरे बॉय के लिए कुछ प्यार ही दिखाना। गाली वाली मत देना उसको।” श्रेया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वीडियो देखने के बाद कई प्रशंसक ऋषभ का समर्थन कर रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ऋषभ शो जीतकर ही बाहर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: फरहाना भट्ट के बाद शगुन शर्मा संग जुड़ा Karan Wahi का नाम, डेटिंग की अफवाहों पर भड़के अभिनेता

‘राइज एंड फॉल 2’ में ऋषभ की एंट्री के बाद क्या हुआ?

ऋषभ जायसवाल ने हाल ही में ‘राइज एंड फॉल 2’ में एंट्री ली है। शो में आते ही वह कियारा से भिड़ गए। इस दौरान ऋषभ ने कियारा को लाउड यानी ज्यादा शोर मचाने वाला बताया। इसके जवाब में कियारा ने भी बातचीत के बीच ऋषभ की गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा का जिक्र कर दिया। इस बात पर ऋषभ नाराज हो गए। उन्होंने कियारा से कहा कि वह अपनी तुलना श्रेया से न करें।

इसे भी पढ़ें: O Yaara Song में ऐसा क्या दिखा कि ट्रोल होने लगे Ajaz Khan? अब एक्टर ने दिया जवाब

ऋषभ को मिली खास पावर, अब क्या करेंगे?

‘राइज एंड फॉल 2’ का एक प्रोमो भी सामने आया है। इसमें ऋषभ को पेंटहाउस में एक खास पावर मिलती नजर आ रही है। इस पावर कार्ड के जरिए वह शो के दो रूलर्स की अदला-बदली कर सकते हैं। अब देखना होगा कि ऋषभ इस पावर का इस्तेमाल किस तरह करते हैं और शो में आगे उनका खेल क्या मोड़ लेता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़