Trisha Krishnan और Vijay के नए Video से फिर उड़ी अफेयर की अफवाह, Silverstone में दिखे साथ

vijay and trisha
x/@vijucharlie

सिल्वरस्टोन में माइकलिन ले मैंस कप रेस के दौरान अभिनेता विजय और तृषा कृष्णन एक साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के डेटिंग की अफवाहें फिर से तेज हो गई हैं। हालांकि, फिल्म लियो में साथ काम कर चुके दोनों कलाकारों ने अपने रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हाल ही में सिल्वरस्टोन में माइकलिन ले मैंस कप रेस का आयोजन हुआ है, जिसे देखने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय भी पहुंचे। लेकिन इस समय थलपति विजय काफी चर्चाओं में बनें हुए है। दरअसल, इस दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी उनके साथ नजर आईं है। रेसिंग सर्किट में पहुंचते ही तृषा का एक वीडियो काफी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक बार फिर साथ नजर आए विजय-तृषा

वायरल वीडियो में तृषा जींस, टी-शर्ट और मैरून जैकेट पहने दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस कार से उतरकर रेसिंग सर्किट में बने टेंट की तरफ जाती नजर आ रही है। वहीं, एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तमिलनाडु के सीएम विजय रेस का आनंद लेते दिखाई दिए हैं। इस दौरान तृषा भी उनके साथ नजर आ रही हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ फैंस के बीच हलचल मचने शुरु हो चुकी है। दोनों को एक-साथ देखकर फिर से चर्चाएं तेज हो गईं है।

लंदन में राधिका सरथकुमार के साथ दिखीं तृषा

बता दें कि, सिल्वरस्टोन पहुंचने से पहले तृषा कृष्णन को लंदन में एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार के साथ देखा गया था। राधिका ने तृषा के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो काफी वायरल हुई थी। दरअसल, राधिका अजित कुमार की रेस देखने के लिए लंदन गई हैं।

विजय और तृषा की डेटिंग की फिर चर्चा

काफी समय से विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते की अफवाहें चल रही हैं। लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वैसे इन दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी 'लियो' में देखने को मिली थी। जिसके बाद इनकी नजदीकियों की चर्चा काफी तेज हुई थी। इन दोनों के एक-साथ एंट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़