विवेक अग्निहोत्री को ICCR की संचालन परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया

 Vivek Agnihotri

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को आईसीसीआर की संचालन परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। आईसीसीआर की स्थापना वर्ष 1950 में देश के पहले शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम अजाद ने की थी। अग्निहोत्री केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के भी सदस्य हैं।

नयी दिल्ली। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की संचालन परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कई लोगों ने ट्विटर पर अग्निहोत्री को शुभकामनाएं दीं और उन्होंने उन लोगों को धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें: रवि किशन और कंगना पर जया बच्चन का हमला, कहा- जिस थाली में खाया उसी में छेद किया

गौरतलब है कि आईसीसीआर की स्थापना वर्ष 1950 में देश के पहले शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम अजाद ने की थी। अग्निहोत्री केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के भी सदस्य हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़