सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सलमान खान से क्या है कनेक्शन? सोशल मीडिया पर किये जा रहे हैं ये दावे

GG
रेनू तिवारी । Jun 16 2020 12:37PM

सोशल मीडिया पर 16 जून को सुबह से ही सलमान खान ट्रेंड कर रहे हैं। सलमान खान का कनेक्शन सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़ा जा रहा हैं। ट्वीटर पर #Salmankhan ट्रेंड कर रहा हैं। इसपर 40 हजार से भी ज्यादा लोग ट्वीट कर चुके हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर पर फांसी लगा ली। उनकी मौत की खबर सुनकर सभी सन्न रह गये कि आखिर सुशांत ने ऐसा क्यों किया? पुलिस में अपनी शुरूआती जांच में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। उनके घर पर पुलिस को जांच के दौरान कुछ पेपर्स और दवाईयां मिली जिसके बाद ये कहा गया कि सुशांत सिंह ने तनाव के चलते अपने आपको मिटा लिया। खैर मुंबई पुलिस सुशांत की मौत की हर एंगल से जांच कर रही हैं वह जल्द की सच का पता लगा लेगी।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत क्या सच में डिप्रेशन में थे या कोई कहानी बनाई गयी? गृह मंत्री का बयान आया सामने?

सोशल मीडिया पर 16 जून को सुबह से ही सलमान खान ट्रेंड कर रहे हैं। सलमान खान का कनेक्शन सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़ा जा रहा हैं। ट्वीटर पर #Salmankhan ट्रेंड कर रहा हैं। इसपर 40 हजार से भी ज्यादा लोग ट्वीट कर चुके हैं। आखिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सलमान खान का कौन का कनेक्शन सोशल मीडिया पर जोड़ा जा रहा हैं। आइये आपको विस्तार से बताते हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत का परिवार उनका अंतिम संस्कार उनके जन्मस्थान पटना में करना चाहता था...

सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा हैं कि सुशांत सिंह राजपूत, सलमान खान के कारण डिप्रशन में गये थे। 2019 में  करण जौहर की एक फिल्म आयी थी 'ड्राइव' जिसमें  सुशांत सिंह राजपूत, जैकलीन फर्नांडीस, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, विक्रमजीत विर्क मुख्य किरदार में थे। सुशांत इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे थे। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा हैं कि इस फिल्म में  सलमान खान के रिश्तेदार को लिया जाना था लेकिन फिल्म डाइव सुशांत के हाथ लग गयी। इस बात से सलमान काफी खफा थे। उन्होंने फिल्म मेकर्स से कह कर फिल्म की रिलीज रुकवा दी। फिल्म ड्राइव 28 जून 2019 को रिलीज होने वाली थी लेकिन नहीं रिलीज हुई। नवबंर 2019 में करण जौहर की फिल्म ड्राइव को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया जबकि इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होना था। 

अब सलमान खान से इस फिल्म को लेकर हुए विवाद से सुशांत सिंह राजपूत काफी परेशान थे। अब इस बात में कितना दम हैं ये तो आने वाले वक्त में साफ होगा जब पुलिस जांच करेगी कि आखिर सुशांत सिंह राजपूर किस वजह से डिप्रेशन में गये। 

सलमान खान का नाम जब से सानमे आया है तब से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा हैं। हालाकि सलमान खान को लेकर एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान ने विवेक ऑबराय का करियर चौपट कर दिया। सिंगर अरजीत सिंह के पीछे पड़े थे। अब ड्राइव के कारण सुशांत सिंह राजपूत, सलमान खान के निशाने पर थे।

 

वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर सलमान खान के समर्थन में भी कुछ यूजर्स उतरे। उन्होंने लिखा कि सलमान खान को हेट करना बंद करों। सलमान खान सुशांत को अपने छोटे भाई की तरह मानते थे। धोनी की बायोपिक की रिलीज के दौरान सुशांत को उन्होंने खूब प्यार दिया था। अपने घर पर पार्टी पर बुलाया था। उनकी एक्टिंग की भी तारीफ की थी। फिल्म केदारनाथ का प्रमोशन करने सुशांत बिग बॉस के सेट पर भी आये थे। कहानी कुछ भी हो लेकिन सलमान खान सोशल मीडिया पर सुबह से हा काफी ट्रेंड कर रहे हैं।  

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़