PM Modi के खिलाफ अपशब्दों पर Kangana Ranaut का बड़ा बयान, 'Feminazi' और वामपंथियों से बेटियों को बचाने की अपील

Kangana Ranaut
ANI

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाली किशोरी के मामले में वैचारिक प्रभाव का विश्लेषण किया है। उन्होंने वामपंथी विचारधारा और फेमिनाजी संस्कृति को युवाओं के भटकाव का मुख्य कारण बताते हुए समाज को आत्मनिरीक्षण की सलाह दी है। यह घटना सोशल मीडिया के दौर में जेन जी पीढ़ी के नैतिक पतन और राजनीतिक उकसावे की गंभीर समस्या को रेखांकित करती है।

बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार एक्ट्रेस अपने बयान को लेकर विवादों में भी घिर जाती है। इस बीच, कंगना रनौत दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए सीसीपी प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंभी नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर एक टीएनज लड़की ने अभद्र बातें कहीं थी। जिसके बाद लड़की ने माफी मांगी है। अब इस माफी को लेकर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।

कंगना ने समाज को दिया कड़ा संदेश 

सांसद कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर पेज पर टीएनज लड़की के माफी वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'वह मुश्किल से 15 साल की है, यह खुद बोल रही है उसने अपनी पूरी लाइफ में मोदी जी के खिलाफ कभी कुछ पोस्ट नहीं किया। लेकिन उस दिन दोस्त उसे वहां ले गए और उन लोगों ने उसे गाली देने के लिए उकसाया। आप अपने बच्चों को बुरी फेमिनाजी और राक्षसी प्रवृति के वामपंथियों से बचाओ। 

हमें अपने बच्चों को उनसे बचाने की जरुरत है। खुद नोटिस करो एक भी स्कार्फ/बुर्का वाली बेटी ने भोंड़ा प्रर्दशन नहीं किया। लेकिन हमारी बेटियों को आसानी से भ्रमित किया जा सकता है, ऐसा क्यों? हम समाज के तौर पर कहीं फेल हो रहे हैं। हमें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए, हमें अपनी बेटियों को बचाना चाहिए।'

लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है

मीडिया खबरों के अनुसार, नोएडा पुलिस ने प्रधानमंत्री के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। वहीं, यह लड़की सोशल मीडिया पर गंदी और अभद्र बातें कहने के कारण ट्रोल किया जा रहा है।

बीते दिनों जेन जी को कंगना ने काफी बुरा-भला कहा

इससे पहले भी कंगना रनौत सीजेपी के साथ प्रोटेस्ट करने वाले जेन जी को लेकर पोस्ट कर चुकी हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी। जेन जी प्रोटेस्ट की ये रील्स देखकर घिन पैदा हो रही है। जिस तरह से यह लोग बातें कर रहे हैं और जिस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं मैंने वो कभी नहीं देखा। हर एक फ्रेम इतना अजीब और इतना भद्दा हो सकता है, छी।’ आगे भी कंगना कई बयानों दे चुकी है, कंगना ने जेन जी को गटरछाप तक कह दिया। 

कंगना की अपकमिंग फिल्में

वर्तमान में कंगना रनौत बतौर सांसद अपनी नई भूमिकाओं को निभा रही हैं। इसके साथ ही वह एक्टिंग में भी काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि इस साल वह फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई। जल्द ही एक्ट्रेस 'क्वीन 2'में नजर आ सकती हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़