Top 10 Breaking News 5 September 2026 | Floods in Nepal | CJP Protest Controversy | Saharanpur Mosque Demolition | Indus Waters Treaty | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Top 10 Breaking News 5 September 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Top 10 Breaking News 5 September 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दार्चुला जिले में हुए एक भीषण भूस्खलन के कारण चौलानी नदी (चमेलिया नदी) का बहाव आंशिक रूप से रुक गया है। मलबे के कारण नदी का रास्ता बाधित होने से प्रशासन ने अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आने की गंभीर आशंका जताई है और तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। यह भूस्खलन एपी हिमाल ग्रामीण नगरपालिका के भट्टार इलाके में हुआ, जिससे भारी मात्रा में मलबा नदी में गिर गया और उसका बहाव बाधित हो गया।
तमिलनाडु की राजनीति में 2029 के लोकसभा चुनावों और प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) द्वारा मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किए जाने के बीच, तमिलनाडु सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता पी. विश्वनाथन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने साफ किया कि 2029 के आम चुनावों के बाद राहुल गांधी ही देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान पी. विश्वनाथन ने कहा कि 2029 में राहुल गांधी के अलावा किसी अन्य नेता के पीएम उम्मीदवार होने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज से पूरी तरह किनारा करते हुए उनके खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि भारद्वाज ने राजनीतिक संरक्षण का झूठा दावा करने के लिए पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नाम का गलत इस्तेमाल किया है। LJP (RV) ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में प्रशासनिक कार्रवाई के तहत डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालय परिसर के भीतर बनी एक मस्जिद को रात भर चले ऑपरेशन में गिरा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसमें मस्जिद को सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण करार दिया गया था। इसके साथ ही मस्जिद कमेटी पर करीब 6.41 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया गया है।समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने बाद में दावा किया कि उन्हें कैराना स्थित उनके घर पर नज़रबंद कर दिया गया था।
सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को फिलहाल स्थगित रखे जाने के बीच भारत ने लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में सिंधु नदी के पानी का बेहतर इस्तेमाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। लेह के उपशी में सिंधु नदी पर भारत का पहला 'रॉक चेक डैम' बनकर तैयार हो गया है। यह कदम जहां एक तरफ स्थानीय किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी एक मजबूत रणनीतिक संदेश दे रहा है। पूरी तरह से प्राकृतिक पत्थरों से और बिना सीमेंट के इस्तेमाल से बनाए गए इस रॉक चेक डैम ने क्षेत्र में पानी का जलस्तर लगभग 10 फीट तक बढ़ा दिया है।
China के सैन्य मॉडल की राह पर Pakistan! 50 साल बाद किए बड़े बदलाव, India के लिए क्या हैं मायने?
अब पाकिस्तान भी चीन के सैन्य मॉडल की राह पर चल पड़ा है। करीब पांच दशकों बाद पाकिस्तान ने अपने सैन्य कमांड ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच समन्वित कमान को नई दिशा देने की कोशिश की है। इस पुनर्गठन का सबसे बड़ा फायदा फील्ड मार्शल असीम मुनीर को मिलता दिखाई दे रहा है, जिनके हाथों में पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था की ताकत पहले से कहीं अधिक केंद्रित हो सकती है। यह बदलाव केवल प्रशासनिक फेरबदल नहीं, बल्कि पाकिस्तान की सैन्य शक्ति, रणनीतिक हथियारों और युद्धकालीन फैसलों को अधिक केंद्रीकृत करने की व्यापक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग (7LKM) पर नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित शिक्षकों से खास मुलाकात और बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने समाज के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका की सराहना की और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर इस मुलाकात की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "#TeachersDay हमारे समाज में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान की सराहना करने और डॉ. एस. राधाकृष्णन को नमन करने का दिन है।"
दुनिया का नक्शा अब बदलने जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने एक ऐतिहासिक फैसले में नए विश्व मानचित्र को अपनी औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस नए मैप में अब अफ्रीका महाद्वीप को उसके असली और सटीक भौगोलिक आकार में दिखाया जाएगा। यूएन में पेश किए गए 'क्रैक द मैप' प्रस्ताव पर हुई वोटिंग के दौरान 164 देशों ने इसके पक्ष में मतदान किया। वहीं, अमेरिका ने इस बदलाव का विरोध किया, जबकि छह अन्य सदस्य देशों ने भी इस प्रस्ताव पर अपनी अलग राय दर्ज कराई।
EAM S Jaishankar 26 सितंबर को UNGA को करेंगे संबोधित, दुनिया की निगाहें भारत पर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सालाना हाई-लेवल सेशन को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सेशन 8 सितंबर को शुरू होगा। इसमें 22 से 28 सितंबर के बीच होने वाली आम बहस (जनरल डिबेट) के दौरान दुनिया भर के नेता 193 सदस्यों वाले इस संगठन को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को जारी स्पीकर्स की बदली हुई अस्थायी लिस्ट के अनुसार, जयशंकर 26 सितंबर को दोपहर के सेशन में आम बहस को संबोधित करेंगे। उन्होंने पिछले साल भी संयुक्त राष्ट्र के मंच से दुनिया भर के नेताओं को संबोधित किया था।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह विरोध करने वाले सभी नागरिक समाज के समूहों के साथ "बातचीत के लिए तैयार है"। संघ ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को अपनी राय रखने की पूरी आजादी होनी चाहिए। संघ प्रमुख मोहन भागवत के लंदन दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शनों के बाद RSS की ओर से यह प्रतिक्रिया आई है। गौरतलब है कि मोहन भागवत 2 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक ब्रिटेन (UK) के दौरे पर हैं, जो उनके तीन देशों के शताब्दी आउटरीच कार्यक्रम का अंतिम चरण है। इससे पहले उनके अमेरिकी दौरे के दौरान भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन देखे गए थे।
अन्य न्यूज़















