Top 10 Breaking News | 25 February 2026 | Narendra Modi Israel Visit | Lucknow Father Murder Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Top 10 latest breaking news in hindi
ANI
रेनू तिवारी । Feb 25 2026 4:16PM

Breaking News 25 February 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

Breaking News 25 February 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

'Benjamin Netanyahu से मिलने के लिए उत्साहित हूं, दीर्घकालिक संबंधों के मजबूत होने की आशा', पीएम मोदी का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा पर इजरायल के लिए रवाना हो गए। रवानगी से पहले अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री ने भारत और इजरायल के बीच के "स्थायी संबंधों" को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने इस यात्रा को दोनों देशों के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी का एक नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत को लेकर आशान्वित हैं। प्रधानमंत्री बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल के लिए रवाना हुए।

Maharashtra Politics में 'पवार' शक्ति का नया अध्याय! Sunetra Pawar संभालेंगी NCP की कमान, पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा

महाराष्ट्र की राजनीति में एक युगांतरकारी बदलाव होने जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने दिवंगत नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुए नेतृत्व के शून्य को भरने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को हुई पार्टी की अहम बैठक में सुनेत्रा पवार को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है, साथ ही उन्हें पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। सूत्रों ने बताया कि यह फैसला मंगलवार को हुई पार्टी की एक अहम मीटिंग में लिया गया।

Sikkim Snowfall: त्सोमगो झील के पास फंसे 2700 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू, रात भर चला बचाव अभियान

पूर्वी सिक्किम में त्सोमगो झील के पास भारी बर्फबारी के कारण फंसे 2,700 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया। अधिकारियों ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शेराथांग और उसके आसपास के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे 15वें मील और त्सोमगो झील के बीच पर्यटकों के 541 वाहन फंस गए। उन्होंने बताया कि समन्वित प्रयासों के जरिए 2,736 पर्यटकों को लेकर जा रहे सभी वाहनों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निकाला गया तथा यह अभियान मंगलवार रात को समाप्त हुआ।

Kashmiri Gate में गैंगवार की आहट? Lawrence Bishnoi के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (ISBT) के पास मंगलवार देर रात सनसनीखेज वारदात हुई। जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री की कार को निशाना बनाकर हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में कार सवार एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दीपक खत्री की शिकायत पर कश्मीरी गेट थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 3(5) (आपराधिक षड्यंत्र) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, खत्री को पहले भी हिंसा की धमकियां मिली थीं।

Karnataka: नफरत फैलाने वाले भाषण का आरोप! Basanagouda Patil Yatnal के खिलाफ FIR

कर्नाटक के यादगीर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल एक बार फिर विवादों में हैं। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि शिवाजी जयंती समारोह के दौरान कथित तौर पर 'हेट स्पीच' (नफरत फैलाने वाला भाषण) देने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के गुरुमठकल कस्बे में 21 फरवरी को शिवाजी जयंती के अवसर पर एक भव्य जुलूस के बाद आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और तभी यह घटना हुई।

Delhi Racial Abuse | अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'

दिल्ली पुलिस ने आरोपी रूबी जैन को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर में किराएदार के तौर पर रहने वाली तीन नॉर्थ-ईस्ट महिलाओं को नस्लभेदी गालियां दीं और अपमानजनक बातें कहीं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एक ACP-रैंक के अधिकारी कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, अधिकारियों ने बताया कि मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) एक्ट के संबंधित नियम भी जोड़े गए हैं। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, "SC-ST एक्ट जोड़ने के बाद अब जांच एक ACP-रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है और सीनियर अधिकारी इसकी बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।" साथ ही, जैन के पति हर्ष सिंह की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

'यह बदले की राजनीति है', भाई के घर ACB की छापेमारी पर भड़के जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री

जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अपने भाई के आवास पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की छापेमारी के बाद उनका बचाव करते हुए कहा कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की गई है। उन्होंने इस कार्रवाई को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व को बदनाम करने और डराने की एक सुनियोजित कोशिश बताया। अधिकारियों ने बताया कि एसीबी ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जम्मू में चौधरी के भाई विजय सिंह के घर पर छापेमारी की। चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह लड़ाई शुरू हो गई है, और हम इसे कानूनी तौर पर लड़ेंगे। हमें भारत की न्यायपालिका और जम्मू-कश्मीर के कई अच्छे अधिकारियों पर भरोसा है जो इंसाफ पक्का करेंगे। अगर विजय सिंह गलत हैं, तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए।’’

'भारतीय राजनीति की महिला गजनी', Priyanka Gandhi के गाजा वाले बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय इजराइल यात्रा को लेकर देश में सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी द्वारा गाजा में 'नरसंहार' का मुद्दा उठाए जाने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर बेहद कड़ा हमला बोला है। भाजपा ने प्रियंका गांधी को ‘‘भारतीय राजनीति की महिला गजनी’’ करार देते हुए उन पर 'सुविधाजनक आक्रोश' व्यक्त करने का आरोप लगाया है। 

PM Modi का 'Mission South' जारी, Tamil Nadu में जनसभा और मंदिर दर्शन से चुनावी शंखनाद!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी की रात चेन्नई पहुंचने के साथ ही दक्षिण भारत की एक महत्वपूर्ण यात्रा शुरू करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री चेन्नई में राज्यपाल के आवास पर रात बिताएंगे। उनके आगमन से पहले पूरे शहर में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं व्यापक रूप से की गई हैं। 1 मार्च की सुबह प्रधानमंत्री पुडुचेरी के लिए रवाना होंगे, जहां वे एक जनसभा में भाग लेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस यात्रा में प्रमुख विकास पहलों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा और स्थानीय नेताओं, अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Lucknow Father Murder Case | पिता की लाश के पास बैठकर बेटे ने खाया चिकन, 'दूसरी शादी' की सनक ने बनाया कातिल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। 21 साल के अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा ने न केवल अपने 50 वर्षीय बिजनेसमैन पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या की, बल्कि उनके शव के साथ जो दरिंदगी की, उसने पुलिस अधिकारियों को भी चौंका दिया है। आरोपी ने हत्या के बाद पिता के शव के टुकड़े किए और ड्रम में भरने से पहले वहीं बैठकर नॉन-वेज डिनर भी किया। शुरुआती बयानों में आरोपी ने कहा था कि वह NEET परीक्षा की तैयारी के दबाव से परेशान था। लेकिन पुलिस पूछताछ में असली मकसद कुछ और ही निकला: अक्षत अपने पिता की दूसरी शादी की चर्चाओं से बेहद नाराज और परेशान था। माँ की मृत्यु के बाद पिता के अन्य संबंधों की सुगबुगाहट ने अक्षत के मन में नफरत भर दी थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़