Top 10 Breaking News | 9 February 2026 | India-Canada relations | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Ajit Doval
ANI
रेनू तिवारी । Feb 9 2026 6:13PM

Breaking News 9 February 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

Breaking News 9 February 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

Ajit Doval के दौरे से India-Canada रिश्तों में आई नई गर्माहट, दोनों देश मिलकर सिखाएंगे खालिस्तानियों को सबक

भारत और कनाडा के रिश्तों में पिछले कुछ समय से चला आ रहा तनाव अब कम होता दिख रहा है। इस बदलाव के केंद्र में हैं भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की हालिया कनाडा यात्रा, जिसने दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को नई दिशा दी है। यह यात्रा भरोसे की फिर से स्थापना और साझा हितों पर आगे बढ़ने का स्पष्ट संकेत थी। हम आपको बता दें कि अजित डोभाल ने ओटावा में कनाडा के शीर्ष सुरक्षा और नीति अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत की। इन बैठकों में दोनों देशों ने एक साझा कार्य योजना पर सहमति जताई जिसका मकसद सुरक्षा और कानून प्रवर्तन सहयोग को मजबूत करना है। तय हुआ कि दोनों देश अपने सुरक्षा और कानून प्रवर्तन तंत्र के बीच सीधा संपर्क बढ़ाएंगे, लायजन अधिकारी तैनात करेंगे और सूचनाओं का तेज आदान-प्रदान सुनिश्चित करेंगे।

PM Modi हिम्मत दिखाएं, Rahul Gandhi बोले- मेरे Galwan वाले बयान से डरे हुए हैं प्रधानमंत्री

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि विपक्षी सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को धमकी देने का कोई सवाल ही नहीं उठता, लेकिन उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के संस्मरण का हवाला देते हुए 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर दिए गए अपने बयान के कारण सदन में आने से 'डर' रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि सरकार ने सदन को स्थगित कर दिया क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएं।

Iran में कुछ बड़ा होने वाला है? Supreme Leader Khamenei ने तोड़ा 37 साल का रिकॉर्ड

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने रविवार को सेना और वायु सेना के कमांडरों के साथ वार्षिक बैठक में भाग नहीं लिया, जो पिछले 37 वर्षों में पहली बार हुआ है। हालांकि, सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मूसावी ने बैठक में भाग लिया।  खामेनेई 1989 में सर्वोच्च नेता बनने के बाद से हर साल इसी दिन इस कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान भी इस परंपरा को नहीं तोड़ा। 

France से होने वाली है बहुत बड़ी Defence Deal, SCALP मिसाइलों के साथ ही खरीदे जाएंगे 114 Rafale Fighter Jets!

भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग को लेकर दो अहम खबरें सामने आई हैं जो भारत की सैन्य तैयारी, वायु शक्ति और सामरिक सोच की नई दिशा को दिखाती हैं। एक तरफ लंबी दूरी की स्कैल्प क्रूज मिसाइलों के लिए हजारों करोड़ रुपये का प्रस्तावित सौदा चर्चा में है तो दूसरी तरफ 114 राफेल युद्धक विमानों की खरीद को मंजूरी मिलने की संभावना तेज हो गई है। इन दोनों घटनाओं को साथ रखकर देखें तो साफ दिखता है कि भारत अपनी वायु शक्ति को नई धार देने के चरण में है।

SIR प्रक्रिया में बाधा बर्दाश्त नहीं, Supreme Court का West Bengal बहाने सभी राज्यों को कड़ा संदेश

पश्चिम बंगाल में विशेष जांच रिपोर्ट (एसआईआर) को लेकर सुनवाई के दौरान, भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने देगा। उन्होंने कहा कि जहां भी सुधार की आवश्यकता होगी, वहां आदेश जारी किए जाएंगे, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि किसी भी प्रकार की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीजेआई ने टिप्पणी की कि सभी राज्यों को यह समझना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में दस्तावेजों के सत्यापन और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की 14 फरवरी की समय सीमा को एक सप्ताह बढ़ाकर 21 फरवरी कर दिया।

दिल्ली के स्कूलों में बम की दहशत: कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को मिले धमकी भरे ईमेल

देश की राजधानी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। इन ईमेल के मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला और प्रभावित स्कूलों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, ईमेल में कई स्कूलों के नाम थे, जिनमें पूर्वी दिल्ली का एल्कोन स्कूल, रोहिणी का बाल भारती स्कूल, अशोक विहार का जसपाल कौर स्कूल और माता जय कौर स्कूल शामिल हैं।

दिल्ली में नाबालिग लड़की की संदिग्ध रूप से तेजाब पीने से मौत, मां के विरोधाभासी बयानों की पुलिस जांच

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके से एक रूह कपा देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने तब नया मोड़ ले लिया जब मृतका की मां ने पति पर यौन उत्पीड़न और जबरन तेजाब पिलाने के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस अब इन विरोधाभासी बयानों और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

रायबरेली में तेज रफ्तार कार ने निर्माणाधीन एक्सप्रेस पर आठ लोगों को टक्कर मारी, चार की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रविवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई। जगतपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे आठ लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चार युवतियों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Maharashtra में सियासी घमासान! Mohan Bhagwat और Adnan Sami की मुलाकात पर कांग्रेस का तीखा हमला, बताया 'राष्ट्र-विरोधी' कृत्य

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम ने महाराष्ट्र में नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मशहूर गायक अदनान सामी की मुलाकात और साथ में भोजन करने पर महाराष्ट्र कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने इसे "राष्ट्र-विरोधी" कृत्य करार देते हुए आरएसएस की विचारधारा पर सवाल उठाए हैं।

Kanpur Lamborghini Accident | वीडियो में दिखा रईसजादा, तो FIR से नाम क्यों गायब? कार को थाने में VIP ट्रिटमेंट दिए जाने पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रविवार दोपहर शहर के ग्वाल टोली इलाके में हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विवाद का मुख्य कारण यह है कि जहाँ एक ओर घटना के वीडियो में कार से एक युवक साफ तौर पर बाहर निकलता दिख रहा है, वहीं पुलिस ने FIR में आरोपी को 'अज्ञात' दर्ज किया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़