खुदरा कारोबार में अगले 3 साल में 20 हजार करोड़ रुपये का बाजार बनने की क्षमता

ability-to-become-a-market-of-rs-20-000-crore-in-retail-business-in-the-next-3-years
[email protected] । Mar 14 2019 6:17PM

प्रदशर्नी में इन-स्टोर खुदरा कारोबार के मौजूदा 12 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर अगले तीन साल में 20 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की क्षमता को रेखांकित किया गया।

नयी दिल्ली। देश में स्टोर के जरिये की जाने वाली खरीदारी (इन स्टोर रिटेल) बदलाव के नये मुहाने पर है और यह पारंपरिक खुदरा कारोबार का भविष्य तय करेगा। इस बाजार के मौजूदा 12 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर अगले तीन साल में 20 हजार करोड़ रुपये के हो जाने की क्षमता है। खुदरा क्षेत्र की प्रदर्शनी इन-स्टोर एशिया के 12वें संस्करण में ये बातें कही गयीं हैं।

इसे भी पढ़ें: एक्सिस बैंक ने राकेश मखीजा को 3 साल के लिए गैर-निष्पादित अध्यक्ष नियुक्त किया

प्रदर्शनी का 12वां संस्करण बांबे प्रदर्शनी केंद्र में बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। यह 16 मार्च तक चलेगा। प्रदशर्नी में इन-स्टोर खुदरा कारोबार के मौजूदा 12 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर अगले तीन साल में 20 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की क्षमता को रेखांकित किया गया।

इसे भी पढ़ें: तेल एवं गैस खोज के क्षेत्र में सरकार ने किया बदलाव, उत्पादन लाभ में हिस्सा नहीं मांगेगी

प्रदर्शनी में छह देशों के 150 प्रदर्शकों के भाग ले रहे हैं। इन-स्टोर एशिया अब यूरोशॉप, मेसे डुसेलडॉर्फ जीएमबीएच का हिस्सा है।इन-स्टोर एशिया के संस्थापक एवं निदेशक वसंत जांते ने कहा, ‘‘इन-स्टोर एशिया खुदरा क्षेत्र को खुदरा डिजाइन, प्रौद्योगिकी, खुदरा प्रदर्शनी और इन-स्टोर विपणन में नये नवोन्मेषी समाधानों और विचारों का फायदा उठाने में मदद करता है। फिजिटल (फिजिकल और डिजिटल) परिस्थिति में बदलाव का नया कारक है और ऑफलाइन अब नया ऑनलाइन है। नये जमाने के स्टोर अब देश के हर कोने में खुलने लगे हैं।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़