Jio Platforms के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, Akash Ambani ने जताया आभार

जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर कहा कि कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से उम्मीद से बेहतर समर्थन मिला है। उन्होंने अगले 10 वर्षों में आम भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने वाली प्रौद्योगिकियां पहुंचाने का लक्ष्य तय किया। इस अवसर पर उनके माता-पिता मुकेश अंबानी और नीता अंबानी समेत पूरा परिवार उपस्थित रहा।
जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने बुधवार को कहा कि कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों से मिली प्रतिक्रिया उम्मीदों से बढ़कर रही। उन्होंने भाई-बहन ईशा और अनंत के साथ मिलकर कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता जतायी। शेयर बाजार में कंपनी के सूचीबद्ध होने के समारोह में आकाश अंबानी ने कहा कि जियो का लक्ष्य अगले 10 वर्षों में ऐसी प्रौद्योगिकियों को आम लोगों तक पहुंचाना है, जिनमें भारतीयों के जीवन को बदलने की क्षमता है।
इनमें अंतरिक्ष से संपर्क भी शामिल है। अंबानी ने समारोह में कहा, ‘‘हम जियो को विकास और उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लेते हैं।’’ इस समारोह में उनके माता-पिता मुकेश अंबानी तथा नीता अंबानी के साथ उनके भाई-बहन और दादी कोकिलाबेन भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ऐसा डिजिटल परिवेश बनाना है जिसके केंद्र में जियो प्लेटफॉर्म्स हो और जहां संपर्क, कंप्यूटिंग तथा मेधा निर्बाध रूप से एक साथ काम करें।
आकाश अंबानी ने कहा कि अंबानी परिवार की अगली पीढ़ी की जिम्मेदारी केवल विरासत में मिली चीजों को सहेजकर रखना नहीं है, बल्कि जियो को भारत के लिए और बड़ा, बेहतर तथा अधिक सार्थक बनाना भी है।
अन्य न्यूज़













