Amrit Snan को देखते हुए बढ़ा प्रयागराज का किराया, 50 हजार तक पहुंची फ्लाइट टिकट की कीमत

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने महाकुंभ के दौरान फ्लाइट किराया कम करने के लिए सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस फ्लाइट का टिकट पांच से छह हजार रुपये में मिलता था वहीं अब ये किराया 50-60 हजार रुपये में पहुंच गया है।
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भक्तों का रेला देखने को मिल रहा है। देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु रोजाना संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे है। प्रयागराज पहुंचने के लिए ट्रेन, सड़क से लेकर वायु मार्ग पर भी असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां ट्रेनों लगातार भरी हुई है वहीं दूसरी तरफ विमानन कंपनियों का किराया आसमान छू रहा है।
अमृत स्नान को देखते हुए टिकट की कीमत 50 हजार रुपये तक पहुंच गई है। दिल्ली से प्रयागराज जाने के लिए 28 और 29 जनवरी को टिकट की कीमत 50 हजार रुपये हो गई है। एक सीट के लिए यात्रियों को 50 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इस 29 तारीख के लिए लंदन जाने के लिए एक यात्री का किराया 60-70 हजार रुपये का है।
विधायक ने जताई किराए को लेकर चिंता
प्रयागराज जाने के लिए एयरप्लेन के किराए में आई इस बढ़ोतरी को देखते हुए प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार को हवाई किराए पर स्थायी नियंत्रण रखना चाहिए।
उन्होंने महाकुंभ के लिए प्रयागराज आने वाली फ्लाइट्स की संख्या को बढ़ाने पर खुशी जाहिर की है। वहीं एयरलाइंस द्वारा अधिक किराया वसूले पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाई गई है। मगर फ्लाइट्स का किराया बेहद महंगा है, जिस कारण कंपनियों को लक्ष्य अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी जेबें भरने का मौका मिल रहा है। कंपनियां श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान नहीं रख रही है। उन्होंने डीजीसीए इंडिया और भारत सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने महाकुंभ के दौरान फ्लाइट किराया कम करने के लिए सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस फ्लाइट का टिकट पांच से छह हजार रुपये में मिलता था वहीं अब ये किराया 50-60 हजार रुपये में पहुंच गया है। इतने अधिक किराए पर रोक लगनी चाहिए ताकि महाकुंभ में अधिक से अधिक श्रद्धालु पहुंच सके। मगर एयरलाइंस ने इसे अपनी कमाई का जरिया बना लिया है।
मंत्रालय ने उठाए कदम
नागर विमानन मंत्रालय ने प्रयागराज के लिए उड़ानों के किराए को नियमित करने के लिए कदम उठाए है। मंत्रालय के मुताबिक महाकुंभ को देखते हुए यातायात की मांग बढ़ी है, जिसे पूरा करने के लिए उड़ानों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों को फ्लाइट संख्या बढ़ाने और किराया कम करने के लिए कहा है।
अन्य न्यूज़














