Sensex और Nifty में बढ़त, शुरुआती कारोबार में 120 अंक चढ़ा बाजार

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले और प्रमुख सूचकांकों में उछाल दर्ज किया गया। बीएसई सेंसेक्स 120.22 अंक बढ़कर 72,535.41 अंक पर और एनएसई निफ्टी 47.15 अंक चढ़कर 22,603.10 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट के शेयर 11 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।
मुंबई, छह अक्टूबर घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 120.22 अंक चढ़कर 72,535.41 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 47.15 अंक की बढ़त के साथ 22,603.10 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से ट्रेंट का शेयर 11 प्रतिशत से अधिक चढ़ा।
कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर भी बढ़त में रहे। वहीं टेक महिंद्रा, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.16 प्रतिशत बढ़कर 100.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 4,699.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
सेंसेक्स सोमवार को 472.77 अंक और निफ्टी 133.80 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
अन्य न्यूज़













