रीयल इस्टेट कानून लागू कराने में रुचि लें CM: नायडू

[email protected] । Feb 13 2017 11:16AM

केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू ने मुख्यमंत्रियों से अनुरोध किया कि वह यह सुनिश्चित करने में व्यक्तिगत रुचि दिखाएं कि रीयल इस्टेट कानून लागू हो।

चार राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों के रीयल इस्टेट कानून को अधिसूचित किये जाने के बाद केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू ने मुख्यमंत्रियों से अनुरोध किया कि वह यह सुनिश्चित करने में व्यक्तिगत रुचि दिखाएं कि यह कानून लागू हो। सभी मुख्यमंत्रियों को लिखे गए नौ फरवरी के पत्र में उन्होंने कहा, ‘‘रीयल इस्टेट कानून इस क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण सुधारों में से एक है जो सभी अंशधारकों के लिए लाभकारी होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मेरा आपसे ये विनम्र निवेदन है कि इस मामले पर अपना व्यक्तिगत ध्यान दीजिए जिससे ये कानून समय पर लागू हो और उसी भावना के अनुरूप कार्य करे जिस मंशा से संसद ने इसे पारित किया था।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़