धनतेरस के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये सामान, माना जाता है अशुभ

do-not-buy-these-things-on-dhanteras
निधि अविनाश । Oct 24 2019 2:32PM

धनतेरस के दिन छोटी से छोटी चीज भी अगर आप खरीद कर लाते है तो काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सोना और चांदी खरीदना काफी शुभ होता है पर सोने के बढ़ते दामों को देखते हुए हर कोई सोना नहीं खरीद सकता है तो ऐसे में आप स्टील, पीतल या तांबे या कोई भी बर्तन खरीद सकते है।

दिल्ली। दिवाली फेस्टिवल से पहले आता है धनतेरस और इस दिन सोना, चांदी या कोई भी चीज खरीदना काफी शुभ माना जाता है। कहते है कि धनतेरस के दिन कोई भी छोटी से छोटी चीज खरीदना बहुत जरूरी  होती है। इस दिन अगर आप कुछ भी खरीदते है तो इससे आपके घर में सुख और समृद्धि आती है।

इसे भी पढ़ें: भारत ने विश्वबैंक कारोबार सुगमता सूची में मारी लंबी छलांग

माना जाता है कि धनतेरस के दिन अगर आप सोना या किसी चीज की भी खरीदारी करते है तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में धन की वर्षा भी होती है। जरूरी नहीं कि धनतेरस में आप सोना या चांदी ही खरीदें, आप इस दिन बर्तन या सिक्का भी खरीद सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना ज्यादा सही रहता है और किस चीज को खरीदने से बरतें सावधानी। 

धनतेरस के दिन ये चीजें लाएं घर

धनतेरस के दिन छोटी से छोटी चीज भी अगर आप खरीद कर लाते है तो काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सोना और चांदी खरीदना काफी शुभ होता है पर सोने के बढ़ते दामों को देखते हुए हर कोई सोना नहीं खरीद सकता है तो ऐसे में आप स्टील, पीतल या तांबे या कोई भी बर्तन खरीद सकते है। काफी लोग इस दिन सोने-चांदी के सिक्के भी खरीदते है। इस दिन सोने या चांदी के सिक्के के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करना भी काफी शुभ माना जाता है इसलिए जो लोग सोना नहीं खरीद सकते उनके लिए सोने-चांदी के सिक्के खरीदना काफी लाभदायक होता है। धनतेरस वाले दिन धातु की कोई भी चीज खरीदना काफी सही रहता हैं। 

इसे भी पढ़ें: यप टीवी ने बीएसएनएल के साथ ट्रिपल-प्ले सर्विस साझेदारी की

धनतेरस के दिन ये चीजें लाने से बचे

सबसे पहले आपको बता दें कि धनतेरस के दिन आप कभी किसी को कोई गिफ्ट ना दें। दिवाली के दिन गिफ्ट देना आम बात है पर धनतेरस के दिन अगर आप किसी को कोई गिफ्ट देते है तो समझो आप अपने घर की लक्ष्मी किसी को दे रहे है इसलिए भूलकर भी ऐसी गलती न करें। हर कोई सोना नहीं खरीद सकता है इसलिए लोग बर्तन खरीदते है, लेकिन ध्यान रखे कि जब भी आप बर्तन खरीदें तो वो खाली ना हो उसमें कुछ ना कुछ भरकर लाएं जैसे की आप खाली बर्तन में थोड़ा सा पानी भरकर घर ला सकते हैं।

कोई भी शुभ काम में काले रंग को अशुभ माना जाता है। तो ध्यान रहे कि धनतेरस वाले दिन भूलकर भी कोई काली चीज घर ना लाएं। धनतेरस वाले दिन कांच ना खरीदे इसे काफी अशुभ माना जाता है। लोहे का इस्तेमाल न करें और न ही कोई भी लोहे से संबधित चीज घर खरीद कर लाएं, अगर आप ऐसा कर देंगे तो आप शनि के प्रकोप में आ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: BSNL और MTNL पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को दिया जायेगा VRS

धनतेरस वाले दिन काफी लोग ठगी भी करते है चाहे वो सामान से संबधित हो या सोने-चांदी से संबधित। इस दिन नकली सोना खरीदने से बचें। जब भी आप सोना या चांदी खरीदें तो उसकी अच्छे से जांच-परख कर लें कि वो असली है या नहीं। बिना होलमार्क के कोई भी सोना न खरीदें इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़