महंगाई का Double Attack! ATF Fuel ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब Flight Ticket होंगे महंगे

पश्चिम एशिया संघर्ष और वैश्विक तेल बाजार में उछाल के कारण विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है, जो दोगुनी से भी अधिक होकर 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई हैं।
पश्चिम एशिया संघर्ष के दायरे के बढ़ने के बीच वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में आए उछाल के कारण विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) या विमान ईंधन की कीमतें बुधवार को दोगुने से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं। यह पहली बार है, जब एटीएफ की कीमत दो लाख रुपये प्रति किलोलीटर (केएल) के पार गई हैं।
दिल्ली में एटीएफ की कीमत 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर 2,07,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है। इससे पहले, एक मार्च को विमान ईंधन की कीमतों में 5.7 प्रतिशत (5,244.75 रुपये प्रति किलोलीटर) की बढ़ोतरी की गई थी।
अन्य न्यूज़














