सरकारी खरीद होगी और आसान, GeM Portal का Mega Upgrade, 10 गुना ज़्यादा लोड संभालेगा

GEM Portal
प्रतिरूप फोटो
AI Generated

सरकारी खरीद मंच जीईएम (GeM) इस साल एक नया, भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी में है, जो वर्तमान क्षमता से 5-10 गुना अधिक डेटा लोड संभालने में सक्षम होगा। सीईओ मिहिर कुमार के अनुसार, यह अपग्रेड खरीदारों और विक्रेताओं के लिए खरीद-बिक्री की प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाएगा।

सार्वजनिक खरीद मंच गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) डेटा के बढ़ते बोझ को संभालने और इस साल भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एक नया मंच तैयार करने के लिए अपने पोर्टल को बेहतर बना रहा है। जीईएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मिहिर कुमार ने पीटीआई- को बताया कि पोर्टल के नौ साल पूरे होने के साथ ही जीईएम खुद को दोबारा तैयार कर रहा है।

यह खरीदार और विक्रेता के बीच सुगम संपर्क के लिए काम करेगा। कुमार ने कहा, हम इस पर चर्चा कर रहे हैं कि जीईएम पोर्टल पर खरीद-बिक्री को और आसान कैसे बनाया जाए। हम इसका विस्तार इस तरह कर रहे हैं कि यह वर्तमान क्षमता से 5-10 गुना अधिक डेटा लोड को संभाल सके।

हम चालू वर्ष में भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मंच पेश करेंगे। सरकारी मंत्रालयों और विभागों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद के लिए नौ अगस्त, 2016 को जीईएम पोर्टल पेश किया गया था। शुरुआत से अब तक इसके माध्यम से 17.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी खरीद हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़