Godrej Properties का Q1 शुद्ध लाभ 42% घटकर 349 करोड़ रुपये हुआ

AI Image
प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क । Aug 4 2026 12:28PM
रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज के वित्तीय परिणाम पहली तिमाही के लिए जारी कर दिए गए हैं। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले कम हुआ है।
नयी दिल्ली, चार अगस्त रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत घटकर 349.38 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 598.40 करोड़ रुपये था। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय भी घटकर 1,345.04 करोड़ रुपये रह गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,620.34 करोड़ रुपये थी।
गोदरेज प्रॉपर्टीज देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़













