भारत की अगले पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने की योजना: संयुक्त बयान

India plans
ANI

अगले पांच वर्षों में 500 अरब डॉलर की अमेरिकी खरीद की योजना के साथ, भारत द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को गहरा कर रहा है। यह समझौता न केवल ऊर्जा और विमानन जैसे क्षेत्रों को कवर करता है, बल्कि एक मजबूत और पारस्परिक रूप से लाभकारी डिजिटल व्यापार नियमों की नींव भी रखता है।

भारत की अगले पांच साल में अमेरिका से 500 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का सामान खरीदने की योजना है। इसमें ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान के कल-पुर्जे, बहुमूल्य धातु, तकनीकी उत्पाद और कोकिंग कोयला शामिल हैं। दोनों देशों ने शनिवार को एक संयुक्त बयान में यह कहा।

इसे भी पढ़ें: Indian Economy की रफ़्तार पर RBI Survey की मुहर, GDP Growth 7.4% तक पहुंचने का अनुमान।

बयान के अनुसार, दोनों देश ‘ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट’ और डेटा केंद्रों में उपयोग होने वाले अन्य सामानों सहित प्रौद्योगिकी से जुड़े उत्पादों के व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगे और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संयुक्त सहयोग का विस्तार करेंगे। इसमें कहा गया है, ‘‘भारत अगले पांच साल में अमेरिका से 500 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान के कल-पुर्जे, बहुमूल्य धातुएं, तकनीकी उत्पाद और कोकिंग कोयला खरीदने का इरादा रखता है।’’

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई नेताओं ने रमाबाई आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

बयान में यह भी कहा गया है कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत अमेरिका और भारत भेदभावपूर्ण या बोझिल गतिविधियों और डिजिटल व्यापार में अन्य बाधाओं को दूर करने और मजबूत, महत्वाकांक्षी तथा पारस्परिक रूप से लाभकारी डिजिटल व्यापार नियमों को प्राप्त करने के लिए एक स्पष्ट मार्ग निर्धारित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़