Lenskart Q4 Results: मुनाफे में आई गिरावट, पर Revenue ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बिक्री 45% बढ़ी

Lenskart Q4 Results
AI Generated

लेंसकार्ट का चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 7.5% घटकर 203.6 करोड़ रुपये रहा, हालांकि इस दौरान परिचालन आय 45.62% बढ़कर 2,516 करोड़ रुपये हो गई, जो कंपनी के मजबूत राजस्व वृद्धि को दर्शाता है।

चश्मा कंपनी लेंसकार्ट का 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.5 प्रतिशत घटकर 203.6 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले साल इसी तिमाही में 220.1 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ कमाया था।

मार्च तिमाही में कंपनी की परिचालन आय45.62 प्रतिशत बढ़कर करीब 2,516 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,728 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में भारत में लेंसकार्ट की औसत बिक्री कीमत (एएसपी) पिछले साल के मुकाबले 15.9 प्रतिशत बढ़कर 1,865 रुपये हो गई।

लेंसकार्ट ने वित्त वर्ष 2025-26 में भारत में 542 नए स्टोर जोड़े, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह संख्या 282 थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़