नई Renault Duster का BNCAP में धमाका, सेफ्टी में मिली शानदार 5-Star Rating

 Duster SUV
AI Image

रेनो की नई डस्टर एसयूवी ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (बीएनसीएपी) में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल कर अपनी मजबूती साबित की है। इस वाहन ने वयस्क सुरक्षा में 30.49 और बच्चों की सुरक्षा में 45 अंक प्राप्त कर अपनी श्रेणी में सुरक्षा का एक नया मानक स्थापित किया है।

हाल ही में भारतीय बाजार में दोबारा पेश की गई रेनो डस्टर एसयूवी को सुरक्षा आकलन कार्यक्रम बीएनसीएपी के तहत 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। फ्रांसीसी वाहन विनिर्माता की भारतीय इकाई रेनो इंडिया ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नए डस्टर मॉडल ने वयस्क और बच्चों की सुरक्षा दोनों श्रेणियों में मजबूत प्रदर्शन किया है।

भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (बीएनसीएपी) के परीक्षणों में डस्टर मॉडल को वयस्क सुरक्षा की श्रेणी में 32 में से 30.49 अंक मिले हैं जबकि बच्चों की सुरक्षा श्रेणी में 49 में से 45 अंक मिले हैं। रेनो इंडिया के इंजीनियरिंग प्रमुख वी. विक्रमन ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि मजबूत इंजीनियरिंग को जमीनी स्तर पर उतारने का नतीजा है।

वाहन को व्यापक सिमुलेशन, फिजिकल क्रैश टेस्ट और प्रणाली स्तर के ‘वैलिडेशन’ से गुजारा गया, जिसमें भारतीय सड़कों की वास्तविक परिस्थितियों पर विशेष ध्यान दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि बीएनसीएपी परीक्षण में 5-स्टार रेटिंग इस व्यापक इंजीनियरिंग और परीक्षण प्रक्रिया को दर्शाती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़