मानवता की सेवा के लिए Nita Ambani को KISS Humanitarian Award 2025 से किया गया सम्मानित

Nita Ambani
ANI
रेनू तिवारी । Mar 18 2026 1:04PM

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को समाज सेवा और मानवतावादी प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित 'केआईएसएस (KISS) ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड 2025' से सम्मानित किया गया है।

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को समाज सेवा और मानवतावादी प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित 'केआईएसएस (KISS) ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड 2025' से सम्मानित किया गया है। भुवनेश्वर में आयोजित एक भव्य समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहन मुनासिंघे ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहन मुनासिंघे ने सोमवार को यहां केआईआईटी व केआईआईएस के संस्थापक अच्युत सामंत की मौजूदगी में पुरस्कार दिया।

इसे भी पढ़ें: हवाई यात्रियों को बड़ी राहत! अब 60% Flight Seats पर नहीं लगेगा कोई Extra Charge

 

समारोह में 40 हजार आदिवासी छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने अपने पारंपरिक नृत्य और प्रस्तुतियों के साथ अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया। असाधारण मानवतावादी पहलों तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण परिवर्तन, महिलाओं के सशक्तीकरण और खेलों को बढ़ावा देने के लिए रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से समाजिक विकास में अंबानी के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। अंबानी ने कहा कि ये दो संस्थान केआईआईटी और केआईआईएस देश के गौरव हैं।

इसे भी पढ़ें: Kedarnath Temple में पूजा के लिए Sara Ali Khan को देना होगा 'सनातनी' होने का सबूत, मंदिर समिति का बड़ा फैसला

पुरस्कार का आधार: रिलायंस फाउंडेशन का योगदान

नीता अंबानी को यह पुरस्कार रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उनके क्रांतिकारी बदलावों के लिए दिया गया है:

शिक्षा और स्वास्थ्य: वंचितों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करना।

ग्रामीण परिवर्तन: ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे और जीवन स्तर में सुधार।

महिला सशक्तीकरण: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम।

खेल प्रोत्साहन: देश में जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़