10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में 8 मॉडल मारूति के

[email protected] । Feb 27 2017 4:34PM

मारूति सुजुकी इंडिया का भारत के यात्री वाहन बाजार में शीर्ष स्थान जनवरी में भी कायम रहा है। इस माह में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में से आठ मॉडल मारूति के ही हैं।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया का भारत के यात्री वाहन बाजार में शीर्ष स्थान जनवरी में भी कायम रहा है। इस माह में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में से आठ मॉडल मारूति के ही हैं। जनवरी 2016 में भी सबसे ज्यादा 10 बिकने वाली कारों में से 6 मॉडल मारूति के ही थे। कार विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2017 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारूति की ऑल्टो बनी रही। जनवरी 2017 में इसकी 22,998 इकाइयां बिकीं जबकि जनवरी 2016 में यह संख्या 21,462 थी।

कंपनी की डिजायर इस सूची में दूसरे स्थान पर है। इस मॉडल की 15,087 कारें जनवरी 2017 में बिकीं जबकि 2016 के इसी महीने में यह आंकड़ा 14,042 कार था। तीसरे स्थान पर मारूति वैगन आर रही है जिसकी 14,930 इकाइयों की बिक्री हुई है जो जनवरी 2016 में 12,744 इकाइयां थीं। कंपनी की स्विफ्ट 14,545 कारों की बिक्री के साथ जनवरी 2017 में चौथे स्थान पर रही है। पिछले साल जनवरी में इसकी बिक्री 14,057 इकाई थी जिसके चलते यह सूची में दूसरे स्थान पर थी।

सबसे ज्यादा बिकने वाली दस कारों की सूची में मारूति के अलावा हुंदै की हैचबैक कार ग्रांड आई10 पांचवें पायदान प्रवेश करती है। जनवरी 2017 में इसकी 13,010 इकाइयां बिकी हैं जबकि पिछले साल जनवरी में यह आंकड़ा 9,934 था। इस सूची में हुंदै की एलीट आई20 छठे स्थान पर रही है। समीक्षावधि में इसकी 11,460 इकाइयां बिकी जो जनवरी 2016 में 9,604 थीं। कारों की सूची में 10,879 इकाइयों की बिक्री के साथ मारूति सेलेरियो सातवें स्थान पर, 10,476 इकाइयों के साथ मारूति बलेनो आठवें स्थान पर और 8,932 इकाइयों के साथ मारूति की एसयूपी विटारा ब्रेजा दसवें स्थान पर रही हैं। जनवरी की इस सूची में अन्य कार कंपनियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में नाकाम रही हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़