PhonePe New Feature: अब वॉयस कमांड से करें पेमेंट, Microsoft AI ने बदला ऐप का अंदाज़

PhonePe New Feature
प्रतिरूप फोटो
AI Generated

भुगतान मंच फोनपे ने माइक्रोसॉफ्ट फाउंड्री के सहयोग से एक उन्नत एआई-आधारित सुविधा पेश की है, जो उपयोगकर्ताओं को वॉयस और टेक्स्ट कमांड के माध्यम से भुगतान और अन्य कार्यों को सहजता से पूरा करने में सक्षम बनाती है।

भुगतान मंच फोनपे ने शनिवार को कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित माइक्रोसॉफ्ट फाउंड्री की प्रौद्योगिकी से विकसित एक नई सुविधा शुरू की है। इसकी मदद से उपयोगकर्ता केवल बोलकर या लिखित निर्देश देकर ऐप में काम कर सकते हैं, भुगतान कर सकते हैं और अपने लेन-देन का हिसाब आसानी से देख सकते हैं।

फोनपे ने एक बयान में कहा कि इस सुविधा की मदद से उपयोगकर्ता ऐप में काम शुरू करने और पूरा करने में आसानी महसूस करेंगे। यह सुविधा ऐप के अनुभव को और व्यक्तिगत बनाती है। बयान के मुताबिक, अब पुराने तरीके के मेन्यू और विकल्प ढूंढने की जरूरत नहीं है। उपयोगकर्ता सीधे अपने आदेश देकर काम पूरा कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़