रूसी बैंकों के खिलाफ स्विफ्ट प्रतिबंधों के बाद रूबल 26 प्रतिशत टूटा

Russian banks

बीते सप्ताहांत अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के साथ ही जापान ने भी रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों में बढ़ोतरी की। इससे पहले घोषित प्रतिबंधों ने रूसी मुद्रा को डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर ला दिया था।

तोक्यो, (एपी) पश्चिमी देशों द्वारा स्विफ्ट वैश्विक भुगतान प्रणाली से रूसी बैंकों को बाहर करने के बाद सोमवार तड़के अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूबल लगभग 26 प्रतिशत टूट गया। रूस की मुद्रा 105.27 रूबल प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर कारोबार कर रही थी। इससे पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रूबल 84 के स्तर पर था।

बीते सप्ताहांत अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के साथ ही जापान ने भी रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों में बढ़ोतरी की। इससे पहले घोषित प्रतिबंधों ने रूसी मुद्रा को डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर ला दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़