शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल के दबाव से Rupee 12 पैसे फिसला, 94.50 प्रति डॉलर पर

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

विदेशी मुद्रा बाजार में गुरुवार को भारतीय मुद्रा में कमजोरी दर्ज की गई और यह शुरुआती कारोबार में 94.50 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गई। घरेलू इक्विटी बाजारों में भारी बिकवाली और ब्रेंट क्रूड की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। इससे पहले बुधवार को रुपया 94.38 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे टूटकर 94.50 प्रति डॉलर पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.47 प्रति डॉलर पर खुला।

इसके बाद यह और कमजोर होकर 94.50 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे कम है। रुपया बुधवार को 53 पैसे मजबूत होकर 94.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.56 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 642.51 अंक फिसलकर 73,067.18 अंक पर और निफ्टी 241.35 अंक टूटकर 22,570.90 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.58 प्रतिशत बढ़कर 110.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,022.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़