Sensex में 166 अंकों की गिरावट, Nifty भी शुरुआती कारोबार में 59 अंक नीचे फिसला

Sensex And
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के कारण बिकवाली का दबाव देखा गया। शुरुआती सत्र में टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में नुकसान रहा, जबकि एचसीएल टेक और इन्फोसिस में बढ़त दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.67 प्रतिशत चढ़कर 91.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 166.19 अंक टूटकर 77,070.93 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी भी 59 अंक फिसलकर 24,096.75 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इटर्नल, सन फार्मा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 5.59 प्रतिशत तक टूटा।

जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में मामूली बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,651.53 करोड़ रुपये के शेयर की खरीदारी की। सेंसेक्स मंगलवार को 492.70 अंक और निफ्टी 132.75 अंक टूटकर बंद हुआ था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़