वैश्विक दबाव में Sensex 536 अंक लुढ़का, Nifty 22402 पर खुला

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के असर से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार भारी दबाव में खुले। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले निवेशकों की सतर्कता के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में तेज गिरावट आई। एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखी गई।
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले सतर्कता के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 536.30 अंक टूटकर 72,583.86 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 200.10 अंक फिसलकर 22,402.80 अंक पर आ गया।
इसे भी पढ़ें: Sensex 126 अंक टूटा, लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ 73,124 पर बंद
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 2.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 114.2 डॉलर प्रति बैरल रहा।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 887.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
इसे भी पढ़ें: Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर
सेंसेक्स शुक्रवार को 125.56 अंक और निफ्टी 87.65 अंक टूटकर बंद हुआ था।
अन्य न्यूज़













