शुरुआती कारोबार में Sensex 226 अंक और Nifty 120 अंक गिरा, वैश्विक बाजार में कमजोरी का दिखा असर

Sensex Nifty
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में नरमी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती सौदों में 226.60 अंक गिरकर 77,028.56 अंक और एनएसई निफ्टी 120.40 अंक टूटकर 24,053.55 अंक पर आ गया। वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में 2.33 प्रतिशत का उछाल देखा गया।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आने के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी से भी शुरुआती कारोबार के दौरान निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 226.60 अंक टूटकर 77,028.56 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 120.40 अंक फिसलकर 24,053.55 अंक पर रहा।

इसे भी पढ़ें: Sensex की 7 दिग्गज कंपनियों का Market Cap 1.13 लाख करोड़ घटा, Airtel और Reliance को सर्वाधिक नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में इन्फोसिस, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाइटन के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं एचडीएफसी बैंक का शेयर दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा। कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में भी बढ़त दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 2.33 प्रतिशत बढ़कर 90.19 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

इसे भी पढ़ें: Sensex में 331 अंक की तेजी लौटी, Nifty 85 अंक बढ़कर 24,175 पर पहुंचा

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 5,039.80 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिकवाली की। सेंसेक्स शुक्रवार को 330.92 अंक और निफ्टी 84.80 अंक चढ़कर बंद हुआ था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़