सेंसेक्स 100 अंक मजबूत, निफ्टी 8,900 से ऊपर निकला
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 100 अंक की बढ़त के साथ 28,761.59 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 8,900 अंक के ऊपर निकलते हुए पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 100 अंक की बढ़त के साथ 28,761.59 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 8,900 अंक के ऊपर निकलते हुए पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच निवेशकों की शेयरों की लिवाली से बाजार में तेजी आयी। रिलायंस जियो के नये शुल्क की घोषणा से रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,088.25 अंक पर पहुंच गया। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 100.01 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 28,761.59 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान यह 28,597.33 से 28,801 अंक के दायरे में रहा। पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 506.02 अंक मजबूत हो चुका है। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 28.65 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,907.85 अंक पर पहुंच गया। आठ सितंबर के बाद निफ्टी का यह उच्च स्तर है। उस समय यह 8,952.50 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 8,920.80 से 8,860.95 अंक के दायरे में रहा।
अन्य न्यूज़