शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 103 अंक मजबूत

[email protected] । Feb 22 2017 5:15PM

स्थानीय शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन तेजी रही और सेंसेक्स 103 अंक से अधिक की तेजी के साथ पांच महीने के उच्च स्तर 28,864.71 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन तेजी रही और सेंसेक्स 103 अंक से अधिक की तेजी के साथ पांच महीने के उच्च स्तर 28,864.71 अंक पर बंद हुआ। रिलायंस जियो के लिये शुल्क योजना पेश किये जाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आठ साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स मजबूती के साथ 28,822.40 अंक पर खुला और पूरे दिन ऊपर बना रहा। एक समय यह 28,963.52 अंक के तक चढ़ गया था। लेकिन अंत में यह 103.12 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,864.71 अंक पर बंद हुआ।

पिछले वर्ष आठ सितंबर के बाद यह सेंसेक्स का उच्चतम स्तर है। उस समय यह 29,045.28 अंक पर बंद हुआ। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 19.05 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,926.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8,960.75 से 98,905.25 अंक के दायरे में रहा।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़