Air India Crisis: सिंगापुर एयरलाइंस के CEO गोह चून फोंग बॉम्बे हाउस पहुंचे, टाटा समूह के साथ 'बचाव योजना' पर मंथन

टाटा समूह ने जनवरी 2022 में भारत सरकार से एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था और बाद में सिंगापुर एयरलाइंस ने विमानन कंपनी में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। एक सूत्र ने बताया कि गोह चून फोंग टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
भारतीय नागरिक उड्डयन क्षेत्र में मचे उथल-पुथल के बीच एक बड़ी हलचल देखने को मिली है। सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) गोह चून फोंग गुरुवार सुबह टाटा समूह के मुख्यालय 'बॉम्बे हाउस' पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, फोंग टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और समूह के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एयर इंडिया की वर्तमान स्थिति और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
टाटा समूह ने जनवरी 2022 में भारत सरकार से एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था और बाद में सिंगापुर एयरलाइंस ने विमानन कंपनी में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। एक सूत्र ने बताया कि गोह चून फोंग टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। टाटा समूह के अधिकारियों के साथ उनकी प्रस्तावित बैठकों का विवरण अभी उपलब्ध नहीं है।
इसे भी पढ़ें: Health Tips: Toilet में Mobile ले जाने की है आदत? आप एक खतरनाक बीमारी को दे रहे हैं न्योता, नई Research में बड़ा दावा
खबरों के अनुसार, सिंगापुर एयरलाइंस के सीईओ टाटा संस के चेयरमैन एनॅ. चंद्रशेखरन से भी मुलाकात करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब एयर इंडिया कई चुनौतियों का सामना कर रही है जिनमें पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध से बढ़ती परिचालन लागत और करीब एक वर्ष से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के बंद रहने का प्रभाव शामिल है।
इन प्रतिबंधों के कारण महत्वाकांक्षी बदलाव योजना के तहत काम कर रही विमानन कंपनी को लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लंबा मार्ग अपनाना पड़ रहा है जिससे ईंधन खपत एवं खर्च बढ़ गया है। इस महीने की शुरुआत में एयर इंडिया ने घोषणा की थी कि उसके सीईओ एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन पद छोड़ेंगे और एयरलाइन नए प्रमुख की तलाश कर रही है।
इसे भी पढ़ें: सुरक्षा ही सुशासन की पहली शर्त: सीएम योगी ने गोरखपुर में अत्याधुनिक 'सुरक्षा भवन' का किया उद्घाटन
अहमदाबाद में पिछले वर्ष जून में हुए एआई171 विमान हादसे का भी घाटे में चल रही कंपनी पर बड़ा असर पड़ा है। इस हादसे में 260 लोगों की जान गई थी। एक अन्य सूत्र ने बताया कि 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में एयर इंडिया को 22,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। एयर इंडिया का प्रदर्शन सिंगापुर एयरलाइंस के लिए भी वित्तीय दबाव का कारण बन रहा है।
अन्य न्यूज़















