बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में आई हल्की तेजी

sensex

फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में सतर्कता के साथ कारोबार देखने को मिला है।सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एलएंडटी में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और एमएंडएम भी मुनाफे में थे। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, एनटीपीसी और नेस्ले इंडिया लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

मुंबई।अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों से पहले कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार सुबह सतर्कता के साथ कारोबार देखने को मिला। बाजार की शुरुआत सपाट हुई, लेकिन थोड़े समय बाद सेंसेक्स तेजी के रुख के साथ 128.84 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 50,492.80 पर आ गया। इसी तरह शुरुआती कारोबार में व्यापक एनएसई निफ्टी 30.50 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 14,940.95 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एलएंडटी में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और एमएंडएम भी मुनाफे में थे। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, एनटीपीसी और नेस्ले इंडिया लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: ग्लैंड फार्मा ने किया रूस की कंपनी स्पुतनिक वी के साथ समझौता, 25.2 करोड़ खुराक की करेगी आपूर्ति

पिछले सत्र में सेंसेक्स 31.12 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,363.96 पर और निफ्टी 19.05 अंक या 0.13 प्रतिशत फिसलकर 14,910.45 पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 1,692.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशिया में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल के बाजारों गिरावट देखी गई। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 68.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़