टाटा ने उद्योगपतियों से झारखंड में निवेश करने को कहा

[email protected] । Feb 16 2017 2:40PM

जमशेदपुर में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए रतन टाटा ने आज कहा कि झारखंड में व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने घरेलू और वैश्विक कंपनियों से इन निवेश अवसरों का लाभ उठाने को कहा है।

रांची। जमशेदपुर में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए टाटा समूह के संरक्षक रतन टाटा ने आज कहा कि झारखंड में व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने घरेलू और वैश्विक कंपनियों से इन निवेश अवसरों का लाभ उठाने को कहा है। टाटा ने अपने कॅरियर की शुरुआत टाटा स्टील जमशेदपुर में की थी। ‘मोमेंटम झारखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मेलन 2017’ को संबोधित करते हुए टाटा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और उनकी सरकार के तहत भारत खुद को नए भारत के रूप में पेश करने को तैयार है।’’

उन्होंने कहा कि देश यदि औद्योगिकीकरण के लिए सिर्फ परंपरागत क्षेत्रों पर ही ध्यान देता रहा तो ऐसे वह आगे नहीं बढ़ पाएगा। ऐसे में इसका दायरा बढ़ाने तथा औद्योगिकीकरण का विस्तार अन्य क्षेत्रों पर भी करने की जरूरत है। टाटा ने कहा, ‘‘भारत ऐसा एक स्थान है। यह खनिज संपदा संपन्न है और इसमें प्राकृतिक सौंदर्य और विकास का रोमांच काफी अधिक है। मुझे लगता है कि भारत और भारत के बाहर के लोगों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।’’ झारखंड में निवेश करने के लाभ का जिक्र करते हुए टाटा ने कहा कि राज्य सरकार आगे बढ़ने को काफी इच्छुक है और वह खुद को ऐसे राज्यों में खड़े पाता है जो कि नए भारत की नयी गति का फायदा ले रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़