मुक्त व्यापार समझौते पर भारत-यूरोपीय संघ व्यापार के बीच तीसरे दौर की बातचीत शुरू

India-EU
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के अधिकारियों ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर तीसरे दौर की बातचीत सोमवार को शुरू की। इस समझौते का मकसद दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार और निवेश को गति देना है। भारत का यूरोपीय संघ के साथ द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 43.5 प्रतिशत बढ़कर 116.36 अरब डॉलर रहा। वर्तमान में अमेरिका के बाद यूरोपीय संघ भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के अधिकारियों ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर तीसरे दौर की बातचीत सोमवार को शुरू की। इस समझौते का मकसद दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार और निवेश को गति देना है। भारत का यूरोपीय संघ के साथ द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 43.5 प्रतिशत बढ़कर 116.36 अरब डॉलर रहा। वर्तमान में अमेरिका के बाद यूरोपीय संघ भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। वहीं भारतीय निर्यात का दूसरा सबसे बड़ा गंतव्य है। भारत और यूरोपीय संघ ने इस साल 17 जून को औपचारिक रूप से भौगोलिक संकेतक (जीआई) सहित प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और निवेश समझौते पर बातचीत फिर से शुरू की।

इसे भी पढ़ें: ओयो को पहली छमाही में 63 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ

अधिकारी ने कहा कि यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल तीसरे दौर की वार्ता के लिए यहां आया है और यह वार्ता नौ दिसंबर तक चलेगी। दोनों पक्षों के बीच दूसरे दौर की वार्ता ब्रसेल्स में हुई थी। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते से भारत को वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात को बढ़ाने तथा उसे विविध रूप देने में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़