FTA के तहत यूरोपीय संघ के बैंक भारत में चार साल में खोल सकते हैं 15 शाखाएं

bank
ANI

मंत्रालय ने कहा कि देश ने बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और बैंकिंग सेवाओं के लिए 74 प्रतिशत की प्रतिबद्धताएं प्रदान की हैं। इसमें कहा गया, भारत ने यूरोपीय संघ के बैंकों के लिए चार वर्षों में 15 शाखाएं खोलने की बाजार पहुंच प्रदान की है।

भारत मुक्त व्यापार समझौते के तहत यूरोपीय संघ (ईयू) के बैंकों को चार साल में 15 शाखाएं खोलने की अनुमति देने पर सहमत हो गया है। वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

वर्तमान में, भारत में कार्यरत यूरोपीय बैंकों में ड्यूश बैंक (जर्मनी), बीएनपी पारिबास (फ्रांस) और सोसिएटे जेनरल (फ्रांस) शामिल हैं। भारत और यूरोपीय संघ ने मंगलवार को इस समझौते पर बातचीत पूरी होने की घोषणा की।

इस समझौते को इसी साल हस्ताक्षरित और लागू किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि देश ने बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और बैंकिंग सेवाओं के लिए 74 प्रतिशत की प्रतिबद्धताएं प्रदान की हैं। इसमें कहा गया, भारत ने यूरोपीय संघ के बैंकों के लिए चार वर्षों में 15 शाखाएं खोलने की बाजार पहुंच प्रदान की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़