WhatsApp अकाउंट्स 24 घंटे की जांच में डाले गए, यूजर्स हुए परेशान

WhatsApp अकाउंट्स 24 घंटे की जांच में डाले गए, यूजर्स हुए परेशान
प्रतिरूप फोटो

त्वरित संदेश मंच व्हाट्सऐप ने सोमवार शाम अचानक कई उपयोगकर्ताओं के खातों को जांच के दायरे में डाल दिया, जिससे लोग 24 घंटे तक ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाए। इस कदम से भारत समेत कई जगहों पर लोग परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त त्वरित संदेश मंच व्हाट्सऐप ने सोमवार शाम अचानक कई उपयोगकर्ताओं के खातों को जांच के दायरे में डाल दिया, जिसकी वजह से वे 24 घंटे तक ऐप की सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाए। इस कदम से भारत समेत कई जगहों पर लोग परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं। सोमवार रात करीब आठ बजे उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सऐप पर यह समस्या दिखनी शुरू हुई।

ऐप खोलने पर एक संदेश दिखाई दिया कि उनका खाता जांच में है और उसकी गतिविधियों एवं फोन से संबंधित जानकारी की समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही 24 घंटे के भीतर इस पर फैसला किए जाने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा ऐप में उपयोगकर्ताओं को जिम्मेदारी से उपयोग करने के निर्देश और चोरी हुए फोन या खातों से जुड़ी जानकारी के विकल्प भी दिखाए गए।

कई लोगों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी नाराजगी जताई। एक उपयोगकर्ता ने कहा कि उसका खाता बिना किसी कारण के बंद कर दिया गया है और अपील के बाद भी सिर्फ सामान्य संदेश ही दिख रहा है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि उसका काम व्हाट्सऐप पर निर्भर है और बिना चेतावनी खाता बंद होना बड़ी समस्या है।

इस संबंध में टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा, “हम लगातार उन लोगों पर नजर रखते हैं जो हमारी सेवा का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं और अन्य उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए ऐसे खातों पर कार्रवाई करते हैं। हालांकि, कभी-कभी हमसे गलती भी हो जाती है। ऐसे मामलों में हम उसे जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग फिर से सामान्य रूप से बात कर सकें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़