UPSC Prelims 2025: पहली बार में UPSC प्रीलिम्स पास करने के लिए अपनाएं ये गोल्डन टिप्स, जानिए एग्जाम पैटर्न

हर साल लाखों की संख्या छात्र सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं। आप सही स्ट्रेटजी के साथ आप इस परीक्षा की तैयार कर सकते हैं। वहीं आप सही तरीका अपनाकर पहले अटेम्प्ट में भी यह परीक्षा पास कर सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न से जुड़ी अहम बातें
सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की लास्ट डेट 11 फरवरी 2025 तक थी। वहीं UPSC 2025 एग्जाम 25 मई 2025 को होनी है। ऐसे में इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी की मेन परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। वहीं प्रीलिम्स एग्जाम सिर्फ क्वालिफाई करने के लिए होती है। वहीं इसके स्कोर को फाइनल सेलेक्शन में नहीं जोड़ा जाता है।
इसे भी पढ़ें: Female Conductor Bharti: परिवहन निगम में 5 हजार महिला परिचालकों की होगी भर्ती, बिना एग्जाम पा सकेंगे जॉब
बता दें कि इस साल यूपीएससी सिविल सर्विसेज के तहत 979 रिक्तियों को भरा जाएगा। इन पदों में से 38 पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। ऐसे में अगर आप प्रीलिम्स परीक्षा को पहली बार में क्लियर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एग्जाम पैटर्न को समझना जरूरी है।
प्रीलिम्स परीक्षा में 2 पेपर होंगे। जिसमें से पहला पेपर जनरल स्टडीज I (200 अंक) और पेपर 2: जनरल स्टडीज II (200 अंक) का होगा। वहीं इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार को 2-2 घंटे का समय मिलेगा।
वहीं दोनों पेपर में गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। पहले पेपर में -0.66 और पेपर 2 में -0.83 अंक काटे जाएंगे। वहीं अभ्यर्थी को पेपर 2 में कम से कम 33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है। जबकि कट-ऑफ पेपर 1 के स्कोर से तय होता है।
अन्य न्यूज़












