IIT Bombay Recruitment: काउंसलर पदों पर निकली भर्ती, 17 अक्तूबर तक करें आवेदन

आईआईटी बॉम्बे ने स्टूडेंट काउंसलर और सीनियर काउंसलर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए साइकोलॉजी में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और कार्यानुभव वाले 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के बाद इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन साक्षात्कार की सुविधा भी उपलब्ध है।
क्या आप भी बेहतरीन नौकरी की तलाश में है, तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे में काउंसलर के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की लास्ट डेट 17 अक्तूबर 2026 निर्धारित की है। आइए आपको इस भर्ती के संबंधित सारी डिटेल्स को बताते हैं।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को न्यूनतम 55 फीसदी अंकों/ग्रेड के साथ एमएससी/ एमए डिग्री इन साइकोलॉजी/ क्लिनिकल साइकोलॉजी में स्पेशलाइजेशन/ काउंसिलिंग या सोशल साइकोलॉजी किया हो। इसके साथ ही स्टूडेंट्स काउंसलर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास 2 वर्ष एवं सीनियर काउंसलर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 10 साल कार्य का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 45 साल से अधिक न हो।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए योग्यता के अनुसार शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। फिर इंटरव्यू के लिया जाएगा। इंटरव्यू 12 से 18 अक्तूबर 2026 तक संपन्न होंगे। मुंबई से बाहर के उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू ऑनलाइन दिए जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। जब प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो संस्थान की तरफ से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
पार्ट टाइम स्टूडेंट काउंसलर को चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35 से 50 हजार रुपये प्रति महीना वहीं, फुल टाइम के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 70,000 से 100000 लाख रुपये प्रति महीना वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, सीनियर काउंसलर के फुल टाइम पद के लिए चयनित होने पर 1 लाख 40 हजार से लेकर 1 लाख 60 रुपये पर मंथ और पार्ट टाइम पदों के लिए चयनित होने पर 70000 से 80000 रुपये प्रति महीना वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित से जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अन्य न्यूज़













