इंडिन अर्मी ने अविवाहित ग्रेजुएट इंजीनियर के लिए बंपर भर्ती निकली, सैलरी होगी 2,50,000 रुपये

Indian Army
प्रतिरूप फोटो
ANI

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय सेना नें शॉर्ट सर्विस कमीशन के 381 पदों के लिए आवेदन शुरू किए है। आपको बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 फरवरी 2025 है।

सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई। दरअसल, भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष और महिला इंजीनियरिंग स्नातकों से शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपको बता दे कि, आवेदन विंडि केवल 5 फरवरी तक खुली है उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 381 रिक्तियों को भरना है। आइए आपको पूरी जानकारी बताते हैं।

भारतीय सेना में भरे जाने वाले पद

पुरुषों के लिए

- सिविल: 75 पद

- कंप्यूटर विज्ञान: 60 पद

- इलेक्ट्रिकल: 33 पद

- इलेक्ट्रॉनिक्स: 64 पद

- मैकेनिकल: 101 पद

- विविध इंजीनियरिंग स्ट्रीम: 17

महिलाओं के लिए

- सिविल: 7 पद

- कंप्यूटर विज्ञान: 4 पद

- इलेक्ट्रिकल: 3 पद

- इलेक्ट्रॉनिक्स: 6 पद

- मैकेनिकल: 9 पद

रक्षा कर्मियों की विधवाएं

- SSCW (तकनीकी): 1 पद

- SSCW (गैर-तकनीकी): 1 पद

आयु सीमा

भारतीय सेना के इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच आयु होना चाहिए।

जानें शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए या फिर उसका लास्ट ईयर हो। 

सैलरी

जो उम्मीदवार चयन किए जाएंगे उनकी सैलरी 56,100 रुपये से 2,50,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

पदों की भर्ती के लिए शैक्षणिक प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर ही होगा। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में नियुक्त किया जाएगा। अंतिम चयन से पहले उनका मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़