JEE Main 2025 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी हुए, जानें कैसे डाउनलोड करें

दरअसल, जेईई मेन 2025 की परीक्षाएं 22 जनवरी से शुरु होने वाली है। परीक्षाएं शुरु होने में दिन ही कितने बचें हैं। इसलिए जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए। 22 जनवरी से लेकर 30 जनवरी 2025 तक परीक्षा चलेंगी। आइए आपको बताते हैं कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।
हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए। जिन उम्मीदवार ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया वो लोग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर सत्र 1 के लिए अपने जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि, 22 जनवरी से लेकर 30 जनवरी 2025 तक परीक्षा चलेंगी।
जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आप जेईई मेन 2025 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “जेईई (मेन) 2025 सत्र-1 (22, 23, 24 जनवरी 2025) के लिए एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
- न्यूली ओपन पेज पर अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड सहित अपनी जानकारी दर्ज करें।
- आपका जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
JEE Main परीक्षा की तारीख और टाइमिंग
एनटीए ने बताया है कि 22, 23, 24, 28 जनवरी और 29 जनवरी, 2025 को बीई/बीटेक के लिए जेईई मेन 2025 पेपर 1 आयोजित करेगा। इसके अलावा एग्जाम दो पालियों में होने वाला है। इन दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक।
Scholarship News and Update in Hindi at Prabhasakshi
अन्य न्यूज़