Pariksha Pe Charcha 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2025 में छात्रों को दिए ये 6 टॉप मंत्र

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा किया है। जिसमें उन्होंने छात्रों को कई टिप्स दिए हैं। पीएम मोदी ने छात्रों को छोटे-छोटे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सलाह दी। पीएम मोदी छात्रों से परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए प्रतिदिन ध्यान करने को भी कहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर साल छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ परीक्षा के तनाव पर चर्चा करने के लिए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस साल सुंदर नर्सरी में छात्रों के साथ बातचीत करते हुए पीएम कहा कि विफलता नहीं बल्कि सफलता है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि छात्रों को छोटे, प्राप्त करने योग्य लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यकता है। पीएम मोदी आगे कहा कि यदि कोई छात्र अपना लक्ष्य 97% निर्धारित करता है, तो वे निश्चित रूप से 95% हासिल करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हर बच्चे में कुछ न कुछ खासियत होती है। कोई पढ़ाई में अच्छा होता है तो किसी का पहनावा अच्छा होता है। उन्होंने कहा, हर माता-पिता को अपने बच्चे से उसकी खासियत के बारे में चर्चा करनी चाहिए। इस बीच पीएम मोदी ने ऐसे खास मत्र बताएं, जिन्हे छात्रों को जरुर फॉलो करना चाहिए।
रोजाना सूर्य स्नान करें
प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा के चर्चा के दौरान छात्रों से कहा कि हर एक स्टूडेंट को सूर्य स्नान करने की आदत जरुर डालनी चाहिए। आप सुबह-सुबह धूप में जाकर बैठ सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा हिस्सों में धूप लगे।
किसानों की तरह सुबह खाना खाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा पे चर्चा में छात्रों को सेहत पर ध्यान देने के लिए कहा कि खाना किसानों की तरह खाना चाहिए। मोदी जी समझाते हुए उन्होंने कहा कि किसान सुबह के समय पेटभर के खाना खाते हैं।
सेहत की कुंजी-संतुलित डाइट
इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने शारीरिक पोषण का महत्व देते हुए कहा कि, गेहूं, बाजरा, चावल सब कुछ खाना चाहिए। मिलेट्स खाने पर जोर डालें।
क्रिकेट से बच्चे सीखें
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बैट्समैन जब मैदान में होता है, तो लोग पवेलियन से 4 रन, सिक्सर के लिए चिल्लाते हैं। हालांकि, बल्लेबाज उन सबकी बात का प्रेशर लेने लगे तो वो परफॉर्म नहीं कर पाएगा। वे सबकी सुनते हैं, लेकिन बैटिंग अपने अनुसार करता है। आप सबकी बातों का भार अपने दिमाग पर ना डालें। सुने सबकी, लेकिन करें अपने अनुसार कि आप सबसे अच्छा कैस कर सकते हैं।
लीडरशिप के लिए टिप्स
इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने लीडरशिप का मंत्र देते हुए कहा कि लीडरशिप थोपी नहीं जाती। आपके व्यवहार के कारण आपको बतौर लीडर स्वीकार करते हैं। यदि आप अपनी बातें थोपेंगे तो सही नहीं होगा। लीडरशिप के लिए टीमवर्क जरुरी है। इसके साथ ही भरोसा लीडरशिप की बड़ी ताकत है।
डिप्रेशन और एंग्जायटी से कैसे दूर रहें
इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि मन में कोई भी बात नहीं रखनी चाहिए। अपनी बातों को खुलकर रखें। घर में सभी से बात करें। अपने मन के अंदर की दुविधा को किसी से कहें, वरना एक समय के बाद विस्फोट हो जाएगा। जैसे प्रेशर कुकर में सीटी बजती है। प्रेशर नहीं निकलने पर कुकर फट जाएगा। मन को नियंत्रित करें और जो कर रहे हैं उसी पर ध्यान दें।
अन्य न्यूज़














