Railway Job Alert: उत्तर मध्य रेलवे में 3205 पदों के लिए Registration प्रक्रिया जारी, 31 अगस्त से पहले करें आवेदन

RRC NCR Apprentice 2026
Unsplash

उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के पदों की संख्या को बढ़ाकर 3205 कर दिया है, जिसमें आईटीआई धारकों के लिए चयन मेरिट आधारित प्रक्रिया से सुनिश्चित होगा। यह भर्ती रेलवे क्षेत्र में कुशल कार्यबल की बढ़ती मांग और तकनीकी शिक्षा की महत्ता का विश्लेषण करती है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित है।

सरकारी की नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बेहद काम की है यह खबर। अगर भी सरकारी नौकरी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, तो आपको बता दें कि, भारतीय रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती निकाली जा रही है। अगर आप रेलवे में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका है।

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) ने अप्रेंटिसशिप की वैकेंसी के लिए फिर से एप्लिकेशन विंडो खोलने का फैसला लिया है। वहीं, अप्रेंटिस की रिक्तियां भी बढ़ाई है। असल में पहले 1853 पदों पर अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों को चुना जा रहा था, लेकिन अब कुल मिलाकर 3205 पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार रेलवे में नौकरी करना चाहते है, वे जल्द ही आवेदन करें।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 रात 23.59 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन की विंडो बंद हो जाएगी। इसलिए इससे पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

रेलवे अप्रेंटिस में कौन अप्लाई कर सकता है?

 - अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से SSC/मेट्रिकुलेशन/10वीं/ या (10+2) के तहत समकक्ष योग्यता कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो।

 - इसके साथ ही NCVT/SCVT से संबंधित ट्रेंड में आईटीआई (IIT) भी उत्तीर्ण किया हो। 

 - टेक्निकल क्वालिफिकेशन याई आईटीआई फिटर, वेल्डर, आर्मेचर विंडर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, प्लंबर, कारपेंटर/वुड वर्क टेक्नीशियन, डॉट्समैन (सिविल), स्टेनोग्राफर (इंग्लिश), मैकेनिक (DSL), कंप्यूटर नेटवर्किंग टेक्नीशियन, मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन सिस्टम, स्टेनोग्राफर (हिंदी), इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम मेटेनेंस, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), टर्नर ये लोग आवेदन कर सकते हैं।

 - जिन उम्मीदवार का रिजल्ट 7 जुलाई 2026 या इससे पहले नहीं आया है, वो आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

 - उम्मीदवार की उम्र 15 साल पूरी होनी चाहिए। इसके अलावा, अधिकतम आयु 24 वर्ष की उम्र 7 जुलाई 2026 को पूरी नहीं होनी चाहिए।

 - वहीं उम्र में एससी/एसटी उम्मीदवारों को 05 साल और ओबीसी आवेदकों को 03 साल की छूट दी जाएगी। 

 - पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए 10 साल की छूट नियमानुसार दी जाएगी।

सेलेक्शन क्राइटेरिया

इस भर्ती में उम्मीदवार का चयन अप्रेंटिस एक्ट 1961 के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। वहीं, 10वीं और आईटीआई दोनों के समान वेटेज को मिलाकर बनाई गई है। इस वैकेंसी के 1.5 गुना कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट/सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा सकता है। आखिर में मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेंड वाइज और कम्यूनिटी वाइज तैयार किया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का टेंटेटिव शेड्यूल रेलवे प्रयागराज की वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद से चुने हुए उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। 

इतना ही नहीं, ट्रेनिन के अवधि में कैंडिडेट्स को नियमानुसर स्टाइपेंड दिया जाएगा। लेकिन अभी तक इस राशि का जिक्र नहीं किया गया है। इस बात का ध्यान रखें कि उम्मीदवारों का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि रिकॉर्ड के अनुसार पूरी तरह मैच होना बेहद जरुरी है। यदि डॉक्यूमेंट के दौरान वेरिफिकेशन में कोई दिकक्त आती है, तो उम्मीदवारी निरस्त हो सकती है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़